फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Dilawar's comment on cowshed created political uproar, Julie said- BJP is against cow service

Rajasthan News: गौशाला पर मदन दिलावर की टिप्पणी से मचा सियासी घमासान, जूली बोले- गौसेवा की विरोधी भाजपा

Wed, 18 Jun 2025 12:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 12:11 PM IST
सार

पाली के बर गांव में एक गौशाला के निरीक्षण के दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के एक बयान का वीडियो सामने आने के बाद सियासी छींटाकशी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दिलावर के बयान पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Dilawar's comment on cowshed created political uproar, Julie said- BJP is against cow service
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा गौशालाओं को लेकर दिए गए बयान से प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। कल पाली जिले के बर गांव में एक गौशाला के निरीक्षण के दौरान मंत्री दिलावर ने आपसी बातचीत में कहा था कि मैं गौशालाओं के खिलाफ हूं। इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद से राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है।

विज्ञापन


इस वीडियो में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी भी नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान अविनाश गहलोत स्थानीय गौशाला की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं और उसके सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हैं। इसी दौरान दिलावर कहते हैं कि मैं दूसरी तरह का आदमी हूं, मैं गौशालाओं के खिलाफ हूं।
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि गौमाता का अपमान, कब तक सहेगा राजस्थान? गौमाता के नाम पर वोट, असलियत में गौशालाओं के विरोध में भाजपा। यही है भाजपाइयों का असली चेहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: Banswara News: हादसे के पांचवें दिन हुआ चिकित्सक दंपती और मासूमों का अंतिम संस्कार, डीएनए जांच के बाद शव सौंपे

जूली ने कहा कि भाजपा के मंत्री खुलेआम कह रहे हैं कि वो गौशालाओं के खिलाफ हैं। जब भाजपा के नेता ही गौसेवा का विरोध करते दिखें, तो स्पष्ट है कि गौमाता की सेवा उनके लिए सिर्फ चुनावी हथियार है, आस्था नहीं। यह भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर करता है।

इधर बयान पर विवाद बढ़ने के बाद मंत्री मदन दिलावर ने सफाई दी कि उनका आशय उन फर्जी गौशालाओं से था, जो सिर्फ कागजों पर चल रही हैं और जिनके नाम पर गौसेवा का दुरुपयोग होता है। उन्होंने कहा कि मैं गौमाता का विरोधी नहीं हूं। मैं केवल उन लोगों और संस्थाओं के खिलाफ हूं, जो गौसेवा के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed