फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Congress reached Mewar-Wagad in search of new leadership, will spend night among the tribals

Rajasthan News: नई लीडरशिप की तलाश में मेवाड़-वागड़ पहुंची कांग्रेस, आदिवासियों के बीच करेंगे रात्रि विश्राम

Fri, 04 Jul 2025 02:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 02:37 PM IST
सार

राजस्थान के दो बेहद महत्वपूर्ण अंचल मेवाड़ और वागड़ में कांग्रेस खुद को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए आज से यहां प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के दौरे शुरू हुए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Congress reached Mewar-Wagad in search of new leadership, will spend night among the tribals
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस मेवाड़ और वागड़ में अपने छिटके हुए आदिवासी वोट बैंक को फिर से साधने में जुट गई है। इन दोनों अंचलों में कुल 28 विधानसभा सीटें आती हैं लेकिन वागड़ में कांग्रेस के सबसे तेज-तर्रार नेता महेंद्रजीत मालवीय ने लोकसभा चुनावों में बीजेपी का दामन थाम लिया था तो दूसरी तरफ भारत आदिवासी पार्टी ने कांग्रेस के वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी कर दी।  

विज्ञापन


अब कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर वागड़ और मेवाड़ में मिशन मोड पर काम करने के लिए जुट गई है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली उदयपुर के दौरे पर पहुंचे हैं। कांग्रेस मेवाड़ और वागड़ को साधने के लिए आज से कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत करेगी। इसके साथ ही आदिवासियों के घरों पर रात्रि विश्राम करने औऱ उनके साथ भोजन करने जैसे मूवमेंट भी शुरू किए जाएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Jaipur Crime: दुष्कर्म, सुसाइड, ठगी और विश्वासघात, एक ही दिन में उजागर हुई दर्दनाक हकीकत, जांच में जुटी पुलिस

बीएपी के बढ़ते जनाधार के चलते कांग्रेस के लिए वागड़ और उदयपुर अंचल में सियासी चुनौतियां अब काफी बढ़ चुकी हैं। आदिवासी वोट बैंक छिटकने के चलते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की परफॉर्मेंस काफी कमजोर रही। वागड़ में बाप का जनाधार कितनी तेजी से बढ़ा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2018 में बाप के पास मात्र एक विधायक था और 2023 में यहां इसके विधायकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा कांग्रेस ने ही उठाया है। 

कांग्रेस अब आदिवासियों के मुद्दे प्रमुखता से सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी। जल, जंगल, जमीन, गरीबी, मूलभूत समस्याएं, रोजगार और उद्योग से जुड़े हर मुद्दे पर कांग्रेस आवाज उठाएगी और आदिवासियों के घरों पर रात्रि विश्राम कर उनके हितैषी होने का देगी। लंबे समय से पार्टी ने महेंद्रजीत मालवीय को ही इस अंचल में सारी ताकत दे रखी थी। उनके अलावा कांग्रेस में ऐसी सेकंड लीडरशिप नहीं थी जो आदिवासियों को प्रभावित कर सकती थी। कांग्रेस ने यहां अपनी नई लीडरशिप को भी तैयार करने की रणनीति बनाई है, जिसके तहत युवा नेता और विधायक गणेश घोघरा को पिछले दिनों आदिवासी कांग्रेस की कमान दी गई है। वहीं पार्टी के पास यहां दयाराम परमार,अर्जुन बामनिया, नानालाल निनामा और रमिला खड़िया जैसे बड़े चेहरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed