फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Congress Election Committee meeting today, ticket distribution formula will be decided

Rajasthan News: कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक आज, लोकसभा चुनावों के लिए टिकट वितरण फार्मूला होगा तय

Thu, 18 Jan 2024 09:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 09:53 AM IST
सार

Jaipur: लोकसभा चुनावों में टिकट वितरण फार्मूला तय करने के लिए आज राजधानी के कांग्रेस वॉर रूम में सुबह 10 बजे प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Congress Election Committee meeting today, ticket distribution formula will be decided
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों में राजस्थान की 25 सीटों पर टिकट के दावेदारों के नामों पर चर्चा और उसके लिए फार्मूला तय करने के लिए गुरुवार को जयपुर के कांग्रेस वॉर में एक के बाद एक कई बैठकें होने वाली हैं।

विज्ञापन


बैठकों के इस क्रम में सबसे पहले सुबह 10 बजे प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी। उसके बाद कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी तथा लोकसभा क्षेत्र हेतु नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों की बैठक भी ली जाएगी, जिसमें स्क्रीन कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


स्क्रिनिंग कमेटी की चेयरमैन रजनी पाटिल ने बताया कि इलेक्शन कमेटी की बैठक में टिकट वितरण के लिए प्रारंभिक फार्मूला तय किया जाएगा। हालांकि राजस्थान कांग्रेस प्रभारी ने बुधवार को बयान दिया था कि जिस तरह भाजपा ने विधानसभा चुनावों में अपने सांसदों को लड़वाया था, उसी तरह कांग्रेस भी लोकसभा चुनावों में अपने विधायकों को चुनाव लड़वा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं

लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया एलायंस के साथ हुए कांग्रेस के गठबंधन के तहत राजस्थान में कांग्रेस अपनी सीटों का बंटवारा करेगी या अकेली 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। स्क्रिनिंग कमेटी की चेयरमैन रजनी पाटिल का कहना है कि इस बारे में जो भी फैसला होगा, वह दिल्ली से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed