राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को सुबह-सुबह जयपुर में मॉर्निंग वॉक करते नजर आए। उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उनके बीच बैठकर चाय पी। नववर्ष की शुभकामनाएं दी। सेल्फी भी खिंचवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान की चर्चा करते नजर आए। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने 2023 के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में फिट इंडिया की चर्चा की थी। इसके बाद ही भजनलाल शर्मा मंगलवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले।
2 of 4
भजनलाल शर्मा को अपने बीच पाकर लोग भी हैरत में पड़ गए।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा था- मेंटल हेल्थ भी अहम
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि आजकल हम देखते हैं कि लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के बारे में कितनी बातें होती हैं। यह हम सभी के लिए खासकर युवाओं के लिए ज्यादा चिंता की बात है। आज फिजिकल हेल्थ और वेल बिइंग की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और बड़ा पहलू मेंटल हेल्थ का है। उस पर भी बात होनी चाहिए।
3 of 4
कुछ इस अंदाज में नजर आए भजनलाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
सिटी पार्क पहुंचे भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में मंगलवार को सुबह की सैर करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक करने आए के लोगों से मुलाकात की। नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री शर्मा ने लोगों के बीच चाय पी और बातचीत की। मानसरोवर क्षेत्र के लोगों में क्षेत्र के विधायक और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपने बीच पाकर मिलने की होड़ मची रही। मुख्यमंत्री के इस डाउन-टू-अर्थ वाले व्यक्तित्व की चर्चा आम लोगों में हो रही है।
4 of 4
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
पार्षदों के साथ बैठक भी की
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक की सूचना पाकर कई पार्षद भी सिटी पार्क पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्षदों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वार्ड में विकास कार्यों के साथ-साथ उनकी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। हर महीने समीक्षा करने और कमियों को दूर करने को भी कहा। स्थानीय लोगों से विकास कार्यों पर फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए।