{"_id":"6825ac27a564604bb0053f46","slug":"rajasthan-news-chief-minister-bhajanlal-and-sports-council-secretary-threatened-with-death-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: 'शरीर के टुकड़े कर देंगे' सीएम भजनलाल और खेल परिषद सचिव को मिली धमकी, मेल पर दी चेतावनी; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: 'शरीर के टुकड़े कर देंगे' सीएम भजनलाल और खेल परिषद सचिव को मिली धमकी, मेल पर दी चेतावनी; जानें
Thu, 15 May 2025 02:39 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 15 May 2025 02:39 PM IST
सार
Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल परिषद के अध्यक्ष (IAS) नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी मिली है। सीएम और खेल परिषद की आईडी पर मेल कर यह धमकी दी गई है।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल
- फोटो : Facbook profile/AI
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल परिषद के सचिव नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसमें बेहद खौफनाक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
ईमेल में सीधे तौर पर लिखा गया है कि नीरज के पवन की बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े सूटकेस में भरकर फेंक दिए जाएंगे। यही नहीं, मेल में दावा किया गया है कि अगर धमकी देने वाले पकड़े जाते हैं, तो वे मानसिक बीमारी का बहाना बनाकर बच निकलेंगे। इसके लिए उन्होंने फर्जी मानसिक विकृति का प्रमाण पत्र पहले से ही तैयार करवा रखा है। मेल में पुलिस को भी खुली चुनौती दी गई है कि वे उन्हें पकड़ नहीं पाएंगे क्योंकि वे "मासूम चेहरा" बनाकर सिस्टम को गुमराह कर देंगे।
विज्ञापन
इस धमकी भरे मेल के सामने आने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। साइबर सेल द्वारा मेल के आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल कहां से भेजा गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इससे पहले भेजे गए धमकी मेल्स की लोकेशन कर्नाटक की पाई गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें; 'कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका पर हमें गर्व, पाकिस्तान पर भरोसा नहीं'...जयपुर में बोले पायलट
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में लगातार धमकी भरे मेल्स का सिलसिला जारी है। 8 मई को एसएमएस स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई थी, इसके बाद 12, 13 और 14 मई को भी धमकी मेल भेजे गए। 14 मई को एक ही दिन में दो मेल सामने आए थे। अब 15 मई को आई इस नई धमकी ने पूरे राज्य में दहशत का माहौल बना दिया है।
राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई है। वहीं, राजस्थान पुलिस की विशेष टीम और साइबर यूनिट मेल भेजने वाले तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री और शीर्ष अधिकारियों को दी जा रही धमकियों ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।