{"_id":"65b4e3fd02038a32ce08fae4","slug":"rajasthan-news-bjp-state-president-gave-a-taunting-statement-india-alliance-alliance-of-compulsion-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इंडिया गठबंधन को लेकर कसा तंज, बोले- मजबूरी का गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इंडिया गठबंधन को लेकर कसा तंज, बोले- मजबूरी का गठबंधन
Sat, 27 Jan 2024 04:39 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 04:39 PM IST
सार
Jaipur: बिहार में इंडिया गठबंधन में चल रही रार को लेकर राजस्थान भाजपा ने बयानों के तीर बरसाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए बयान दिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनावों से पहले ही इंडिया गठबंधन धराशायी होता नजर आ रहा है। बिहार में इंडिया गठबंधन के टूटने की चर्चा को लेकर सियासी बवाल शुरू हो गया है। राजस्थान भाजपा भी इस मौके को भुनाते हुए बयानबाजी कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए इंडिया गठबंधन को बेमेल का गठबंधन करार दिया। उन्होंने कहा कि जो कभी एक-दूसरे की शक्ल तक नहीं देखते थे, बात नहीं करते थे, आज साथ होने की बातें कर रहे हैं। जोशी ने कहा कि ये मजबूरी में बना गठबंधन है, कांग्रेस को कोई अपना नेता नहीं मान रहा है तो ये गठबंधन किस बात का है?
विज्ञापन
उन्होंने पूछा कि आखिर ये गठबंधन है किस बात के लिए? गठबंधन का कोई एजेंडा नहीं है, अगर है तो उसे आगे लाया जाना चाहिए। साथ ही साथ गठबंधन के नेता का नाम भी घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन