फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: BJP expressed confidence in women on 3 out of 7 seats in second list, repeat candidates on 2

Rajasthan News: BJP ने दूसरी लिस्ट में 7 में से 3 सीटों पर महिलाओं पर जताया भरोसा, 2 पर रिपीट प्रत्याशी

Mon, 25 Mar 2024 10:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 10:44 AM IST
सार

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए कल अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। प्रदेश की सात सीटों पर घोषित किए गए उम्मीदवारों में तीन पर पार्टी ने महिलाओं को जगह दी है। इनमें गंगानगर से प्रियंका बालन, जयपुर शहर से मंजू शर्मा और राजसमंद से महिमा विश्लेश्वर सिंह को टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: BJP expressed confidence in women on 3 out of 7 seats in second list, repeat candidates on 2
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर जारी अपनी दूसरी लिस्ट में प्रदेश की सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिनमें से तीन महिला उम्मीदवार हैं। जयपुर शहर से वर्तमान सांसद रामचरण बोहरा का टिकट काटकर उनकी जगह पार्टी के कद्दावर नेता भंवरलाल शर्मा की बेटी मंजू शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। शेष प्रत्याशियों में गंगानगर से प्रियंका बालन, राजसमंद से महिमा विश्लेश्वर सिंह, झुंझुनू से शुभकरण चौधरी, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह, टोंक-सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया और अजमेर से भागीरथ चौधरी को मैदान में उतारा गया है। देखा जाए तो इस सूची में केवल अजमेर और सवाई माधोपुर से रिपीट में प्रत्याशी उतारे गए हैं, बाकी पांच सीटों से मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरों पर दांव खेला गया है।

विज्ञापन


भाजपा द्वारा अब तक जारी की गई लिस्ट में कुल जमा 22 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है, जबकि तीन सीटों को होल्ड पर रखा गया है, इनमें करौली-धौलपुर, दौसा और भीलवाड़ा की सीट शामिल है। अजमेर और टोंक-सवाई माधोपुर से क्रमश: भागीरथ चौधरी और सुखबीरसिंह जौनापुरिया को रिपीट किए जाने से उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। 
विज्ञापन


टिकट मिलने के बाद भागीरथ चौधरी ने बातचीत में कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो उन पर भरोसा जताया है, वे उस भरोसे पर खरा उतरते हुए जीत हासिल करेंगे और इस बार मोदी सरकार 400 का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। हालांकि हालिया विधानसभा चुनावों में किशनगढ़ से भारतीय जनता पार्टी ने भागीरथ चौधरी को प्रत्याशी बनाया था लेकिन वे कांग्रेस के विकास चौधरी से चुनाव हार गए थे और निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश टांक के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर चल रही कई नामों की चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगाते हुए पार्टी ने इस सीट पर तीसरी बार सुखबीर सिंह जौनापुरिया को प्रत्याशी बनाकर भरोसा जताया है। उनके नाम के ऐलान होने के बाद उनके समर्थकों ने घंटाघर चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आलाकमान का आभार जताते हुए इस बार 400 पार का नारा दिया और कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना को कबड्डी और कुश्ती खेलने की चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि पिछली बार नमोनारायण मीना टिक नहीं पाए थे  और इस बार उनके भाई हरीशचंद्र मीना टिक नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed