फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Ashok Gehlot called Mani Shankar Aiyar crazy for his comment on Rajiv Gandhi

Rajasthan News: राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी पर मचा बवाल, अशोक गहलोत ने मणि शंकर अय्यर को बताया 'सिरफिरा'

Thu, 06 Mar 2025 07:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Mar 2025 07:18 PM IST
सार

गहलोत ने अय्यर के बयान को हताशा की पराकाष्ठा बताया और कहा कि राजीव गांधी ने भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर बढ़ाया। भाजपा ने इस बयान को सोशल मीडिया पर वायरल कर कांग्रेस को घेरा। अय्यर की टिप्पणी से कांग्रेस के अंदर विवाद गहराने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Ashok Gehlot called Mani Shankar Aiyar crazy for his comment on Rajiv Gandhi
राजीव गांधी पर टिप्पणी को लेकर विवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपनी ही पार्टी के नेता मणि शंकर अय्यर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "सिरफिरा" (पागल व्यक्ति) करार दिया। अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह अकादमिक रूप से संघर्ष कर रहे थे और एक एयरलाइन पायलट होने के बावजूद प्रधानमंत्री कैसे बन सकते थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अय्यर के बयान को हताशा की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान केवल एक सिरफिरा व्यक्ति ही दे सकता है। गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब मणिशंकर अय्यर उनके काफी करीबी हुआ करते थे। इतना ही नहीं मनमोहन सिंह सरकार में भी मंत्री रहे और सोनिया गांधी के भी करीबी रहे हैं। वो लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं, लेकिन पता नहीं क्यों पिछले कुछ वर्षाें से वे लगातार विवादित बयान देते आ रहे हैं। राजीव गांधी ने भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर बढ़ाया और उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कानून पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


BJP ने किया वीडियो शेयर
अय्यर का यह विवादित बयान भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया गया था, जिसमें अय्यर को यह कहते सुना गया कि "राजीव गांधी इंग्लैंड में दो बार फेल हुए, फिर भी प्रधानमंत्री कैसे बन गए?" इस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तंज कसा। गहलोत ने अय्यर की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए इसे निंदनीय बताया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री पर सवाल उठाने से पार्टी के अंदर विवाद गहराने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed