फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: ACB raided Collector and Patwari's house, demanded bribe of Rs 25 lakh for land conversion

Rajasthan News: ACB ने की कलेक्टर और पटवारी के यहां छापेमारी, भूमि कन्वर्जन के लिए मांगी थी 25 लाख की रिश्वत

Sat, 27 Apr 2024 10:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 10:54 AM IST
सार

जमीन के कन्वर्जन को लेकर दूदू कलेक्टर और पटवारी ने 25 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। एसीबी की टीम ने कार्रवाई कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की।

विज्ञापन
Rajasthan News: ACB raided Collector and Patwari's house, demanded bribe of Rs 25 lakh for land conversion
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दूदू कलेक्टर हनुमानमल ढाका और पटवारी हंसराज के यहां शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे छापेमारी की। आरोप है कि इन दोनों ने भूमि कन्वर्जन के बदले 25 लाख रुपए घूस मांगी थी। कलेक्टर के निवास पर तलाशी अभियान देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन


एसीबी के डीआईजी डॉ. रवि के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दूदू में उसकी फर्म के नाम की 204 बीघा जमीन में से कुछ खसरे तालाब क्षेत्र में हैं। इनका कन्वर्जन करवाए जाने की बात को लेकर एक शिकायत जिला कलेक्टर हनुमानमल ढाका के पास दर्ज कराई गई थी। उक्त शिकायत में कार्रवाई नहीं करने की एवज में परिवादी से दूदू कलेक्टर और हल्का पटवारी हंसराज ने 25 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी और 21 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन


डीआईजी डॉ. रवि ने बताया कि परिवादी को 21 लाख रुपये की राशि भी अधिक लगने पर उसने जिला कलेक्टर और हल्का पटवारी से बात की, आखिर में जाकर 15 लाख रुपए में सौदा तय किया गया और कलेक्टर ने अपने डाक बंगले पर 7.50 लाख रुपए मंगवाए। सत्यापन के दौरान पीड़ित के साथ रिकॉर्डर भी भेजा गया था। इसमें साफ पता चलता है कि दूदू कलेक्टर हनुमानमल ढाका ने रिश्वत के करीब साढ़े सात लाख रुपये डाक बंगला स्थित अपने आवास पर मंगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसी एक्ट के तहत कलेक्टर और पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर छापेमारी की गई है। हालांकि एसीबी की भनक लगने पर उन्होंने रिश्वत की राशि नहीं ली लेकिन एसीबी के सत्यापन में स्पष्ट रूप से कलेक्टर हनुमानमल ढाका और पटवारी हंसराज रिश्वत मांग रहे हैं। इसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


एसीबी के सूत्रों का कहना है कि 15 लाख रुपए में रिश्वत का सौदा होने के बाद कलेक्टर और पटवारी ने पीड़ित से 15 अप्रैल की शाम को पैसे डाक बंगले पर मंगाए थे। पीड़ित के पास पैसे की व्यवस्था नहीं हुई, इस पर उसने 4-5 दिन का समय मांग लिया था और फिर एसीबी में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed