{"_id":"687be263e2cc93a0f70abe29","slug":"rajasthan-news-27-trains-from-rajasthan-to-delhi-canceled-22-routes-changed-estimated-loss-70-lakh-likely-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राजस्थान से दिल्ली की 27 ट्रेनें रद्द, 22 के रूट बदले, 70 लाख के अनुमानित नुकसान की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राजस्थान से दिल्ली की 27 ट्रेनें रद्द, 22 के रूट बदले, 70 लाख के अनुमानित नुकसान की संभावना
Sat, 19 Jul 2025 11:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:52 PM IST
सार
दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर चल रहे तकनीकी काम के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने 27 ट्रेनें रद्द कर दी हैं और 22 के रूटों में बदलाव किया है, जबकि 8 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के चलते उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से 20 से 29 जुलाई के बीच ट्रेन संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। इस दौरान राजस्थान से दिल्ली की ओर आने-जाने वाली 27 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द, 22 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित और 8 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
विज्ञापन
यह बदलाव जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों को प्रभावित करेगा, जिससे लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
पूरी तरह रद्द की गई 27 ट्रेनें इस प्रकार हैं-
1. जयपुर- दिल्ली सराय डबल डेकर (12985) 21 से 28 जुलाई
2. दिल्ली सराय - जयपुर डबल डेकर (12986) 21 से 28 जुलाई
3. बीकानेर - दिल्ली सराय (12458) 20 से 27 जुलाई
4. दिल्ली सराय - जोधपुर (22421) 21 से 28 जुलाई
5. जोधपुर - दिल्ली सराय (22422) 21 से 29 जुलाई
6. दिल्ली सराय - बीकानेर (12457) 21 से 29 जुलाई
7. जोधपुर - दिल्ली सराय (12464) 24 जुलाई
8. बीकानेर - दिल्ली सराय (22464) 26 जुलाई
9. दिल्ली सराय - बीकानेर (22463) 25 व 27 जुलाई
10. दिल्ली सराय - बांद्रा टर्मिनस (12215) 24, 26, 28 जुलाई
11. बांद्रा टर्मिनस - दिल्ली सराय (12216) 23, 25, 27 जुलाई
12. सीकर - दिल्ली सराय (14713) 25 जुलाई
13. दिल्ली सराय - सीकर (14714) 25 जुलाई
14. इंदौर - दिल्ली सराय (19337) 20, 27 जुलाई
15. दिल्ली सराय - इंदौर (19338) 21, 28 जुलाई
16. राजकोट - दिल्ली सराय (20913) 24 जुलाई
17. दिल्ली सराय - राजकोट (20914) 25 जुलाई
18. पोरबंदर - दिल्ली सराय (20937) 22, 26 जुलाई
19. दिल्ली सराय - पोरबंदर (20938) 24, 28 जुलाई
20. भुज - दिल्ली सराय (20983) 25 जुलाई
21. दिल्ली सराय - भुज (20984) 26 जुलाई
22. जोधपुर - दिल्ली सराय (22481) 20 जुलाई से 27 अगस्त
23. दिल्ली सराय - जोधपुर (22482) 21 से 28 जुलाई
24. बांद्रा टर्मिनस - दिल्ली सराय (22949) 23 जुलाई
25. दिल्ली सराय - बांद्रा टर्मिनस (22950) 24 जुलाई
26. उदयपुर सिटी - दिल्ली सराय (22985) 27 जुलाई
27. दिल्ली सराय - उदयपुर सिटी (22986) 27 जुलाई
आंशिक रूप से रद्द की गई 8 ट्रेनें-
अजमेर - दिल्ली सराय (12065) अजमेर से दिल्ली कैंट तक 21, 22, 23, 25, 26, 28 जुलाई
दिल्ली सराय - अजमेर (12066) दिल्ली कैंट से अजमेर तक 21, 22, 23, 25, 26, 28 जुलाई
दिल्ली सराय-बीकानेर (12455) शकूर बस्ती से बीकानेर 21 से 28 जुलाई
बीकानेर - दिल्ली सराय (12456) बीकानेर से शकूर बस्ती तक 20 से 27 जुलाई
श्रीगंगानगर - दिल्ली (14029) श्रीगंगानगर से रेवाड़ी तक 24 से 28 जुलाई
बीकानेर - दिल्ली सराय (22471) बीकानेर से दिल्ली कैंट तक 21 से 28 जुलाई
दिल्ली सराय - उदयपुर सिटी (20473) दिल्ली कैंट से उदयपुर सिटी 21 से 28 जुलाई
उदयपुर सिटी - दिल्ली सराय (20474) उदयपुर सिटी से दिल्ली कैंट 20 से 27 जुलाई
रेलवे ने रूट डायवर्जन से संबंधित सूची अभी विस्तृत रूप में सार्वजनिक नहीं की है लेकिन जिन ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, उनमें से अधिकांश के मार्गों में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
राजस्व में अनुमानित 70 लाख रुपये का नुकसान
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण के अनुसार सबसे ज्यादा असर जयपुर-दिल्ली डबल डेकर ट्रेन पर पड़ेगा, जो प्रतिदिन लगभग 2000 यात्रियों को लेकर चलती है। इस एक ट्रेन के रद्द रहने से लगभग 70 लाख रुपए का राजस्व नुकसान होने की संभावना है।
यात्रियों से अपील- यात्रा से पहले करें पक्की जांच
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन या आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। इसमें दिल्ली के अलावा राजस्थान के जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, सीकर, श्रीगंगानगर और उदयपुर के हजारों यात्रियों पर असर पड़ेगा।