फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Congress gave opportunity to 2 new faces, Anil Chopra and Bhajanlal Jatav in the field

Rajasthan News: प्रदेश में कांग्रेस ने दो नए चेहरों काे मौका दिया, अनिल चोपड़ा और भजनलाल जाटव मैदान में

Sat, 23 Mar 2024 11:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 11:59 PM IST
सार

चौथी लिस्ट की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश की 25 में से 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि दो सीटें गठबंधन के लिए छोड़ी हैं। शेष 6 सीटों को अब भी कुर्सी के दावेदारों का इंतजार है। इस लिस्ट में पार्टी ने दो नए चेहरों को मौका दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Congress gave opportunity to 2 new faces, Anil Chopra and Bhajanlal Jatav in the field
अनिल चोपड़ा एवं भजनलाल जाटव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस द्वारा जारी प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट में प्रदेश की शेष बची सीटों में से दो पर नए चेहरों को मौका मिला है, नागौर सीट पर आरएलपी के साथ गठबंधन किया गया है। प्रदेश में उम्मीदवारों को लेकर तीन बार की घोषणा में कांग्रेस प्रदेश की 25 सीटों में से अब तक 17 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, जबकि दो सीटें गठबंधन में छोड़ी गई हैं।

विज्ञापन


जारी की गई लिस्ट में जयपुर ग्रामीण से अनिल चोपड़ा और धौलपुर-करौली भजनलाल जाटव को टिकट दिया गया है। नागौर सीट पर आरएलपी से गठबंधन के बाद माना जा रहा है कि इस सीट पर आरएलपी से ही प्रत्याशी उतारा जाएगा। कांग्रेस पहले ही 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जिनमें सीकर सीट सीपीएम के लिए छोड़ी गई थी।
विज्ञापन


कौन हैं ये नए चेहरे

जयपुर ग्रामीण के प्रत्याशी अनिल चोपड़ा 

उम्र : 35 वर्ष
शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट
प्रोफाइल : कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं। एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत की। राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रहे हैं। NSUI के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। सचिन पायलट के समर्थक हैं। विधानसभा चुनावों में भी टिकट के दावेदार थे। सचिन पायलट ने इनके नाम की पैरवी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करौली-धौलपुर सीट से भजनलाल जाटव

उम्र :  55 वर्ष
शिक्षा : 10वीं
प्रोफाइल : दो बार विधायक रह चुके हैं। गहलोत सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रह चुके हैं। पहली बार 2014 के उपचुनाव में वैर से जीते, दूसरी बार 2018 में जीते, 2023 में हार गए। पूर्वी राजस्थान में पार्टी के प्रमुख दलित चेहरों के तौर पर पहचान। जातीय समीकरणों और मौजूदा सियासी हालात में फिट बैठने के कारण टिकट मिला।


6 सीटों को अब भी है इंतजार

इन 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद बाकी बची छ: सीटों दौसा, कोटा, अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा और बांसवाड़ा में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाना बाकी हैं। दौसा सीट से मुरारीलाल मीणा का नाम प्रमुख दावेदारों में शुमार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed