{"_id":"679b927efc9666640c06d57c","slug":"rajasthan-news-134-physical-teachers-who-cheated-in-rajasthan-pti-recruitment-exam-dismissed-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: गहलोत राज में हुई PTI भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 134 शारीरिक शिक्षक बर्खास्त, इन पर भी एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: गहलोत राज में हुई PTI भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 134 शारीरिक शिक्षक बर्खास्त, इन पर भी एक्शन
Thu, 30 Jan 2025 08:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 30 Jan 2025 08:38 PM IST
सार
राजस्थान में PTI भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले 134 शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। यह भर्ती परीक्षा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी।
विज्ञापन
Rajasthan PTI recruitment exam
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुई PTI भर्ती में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इसमें जांच के बाद 134 पीटीआई को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि दोषियों से वसूली के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मदन दिलावर ने बताया- स्पेशल ऑपरेशन टीम ने PTI भर्ती को लेकर 243 शारीरिक शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि कांग्रेस सरकार के वक्त हुई पीटीआई भर्ती में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। शिक्षा विभाग की ओर से की गई शुरुआती जांच के बाद हमने 134 शारीरिक शिक्षक, जिन्हें नियुक्ति दे दी गई थी। उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
दिलावर ने बताया कि जिन पदों पर भर्ती निकाली गई थी उनमें से 33 अभ्यर्थी कोर्ट से स्टे लेकर आ चुके हैं, इसके साथ ही 243 में 19 ऐसे अभ्यर्थी थे जिन्हें अपॉइंट ही नहीं किया गया था। 10 ने जॉइन नहीं किया था, जबकि 33 अभ्यर्थी कोर्ट से स्टे लेकर आ चुके हैं। इनके खिलाफ शिक्षा विभाग कोर्ट में लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
भर्ती परीक्षा में पेपर लीक में शामिल ओम प्रकाश बिश्नोई को भी शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है, जबकि 30 को निलंबित किया गया है। जिनकी आगामी जांच की जा रही है। इसके साथ ही 47 पर नियम अनुसार कार्रवाई जारी है।