फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: 10 percent increase in fare for Rajasthan wildlife tourism

Rajasthan News: वन्य जीवों के दीदार में ढीली होगी जेब, किराए में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ये हैं नई दरें

Fri, 14 Jun 2024 08:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Jun 2024 08:34 AM IST
सार

नई दरें पर्यटकों के साथ वाहनों के आवागमन को लेकर भी लागू होंगी। राजस्थान वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: 10 percent increase in fare for Rajasthan wildlife tourism
पर्यटन की दरों में इजाफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में शनिवार से रणथंभौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व सहित सभी संरक्षित वन क्षेत्रों में पर्यटन की दरें बढ़ जाएंगी। नई दरें पर्यटकों के साथ वाहनों के आवागमन को लेकर भी लागू होंगी। यह बढ़ोतरी पूर्व के किराए में 10 प्रतिशत की गई है। राजस्थान वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वन विभाग ने इससे पहले राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों, क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट, बाघ परियोजना क्षेत्र, वन्यजीव अभयारण्यों और संरक्षित क्षेत्रों के लिए 17 मार्च 2023 को दरें निर्धारित की थीं। इस अधिसूचना में ही इन दरों में अगले दो साल तक 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया गया था। इस तरह वन विभाग ने पुरानी दरों के आधार पर ही 15 जून 2024 से लेकर 31 मार्च 2026 तक नई दरें निर्धारित कर दी हैं।
विज्ञापन


रणथंभौर के क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट के लिए दरें बढ़ाई गईं

  • भारतीय के लिए 190 रुपये, विदेशी के लिए 1430 व स्टूडेंट के लिए 55 रुपये।
  • घना पक्षी विहार भरतपुर और अन्य टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल हैबिटाट में बढ़ाई दरें।
  • भारतीयों के लिए 145, विदेशियों के लिए 915 व स्टूडेंट के लिए 55 रुपये।
  • बफर एरिया सहित अन्य अभयारण्यों के लिए भी बढ़ाई गई दरें
  • भारतीयों के लिए 145, विदेशियों के लिए 550 और स्टूडेंट के लिए 55 रुपये।
  • रणथंभौर में बस के लिए 990 रुपये, जीप-कार, कैंटर के लिए 630 रुपये।
  • पर्यटक वाहनों के लिए 1320 रुपये, दुपहिया-ई-रिक्शा के लिए 100 रुपये।
  • घना पक्षी विहार व अन्य टाइगर रिजर्व में बस के लिए 600 रुपये।
  • जीप-कार, कैंटर के लिए 410, पर्यटक वाहन 410, दुपहिया-ई-रिक्शा के लिए 70 रुपये।
  • बफर टाइगर रिजर्व, अन्य संरक्षित वन क्षत्रों में बस के लिए 495 रुपये।
  • जीप-कार, कैंटर के लिए 330 रुपये, पर्यटक वाहनों के लिए 335 रुपये।
  • वहीं दुपहिया, टैंपो, ई-रिक्शा के लिए 70 रुपये लगेंगे।


संरक्षित वन क्षेत्रों में बोट के लिए क्या रहेगा चार्ज?

  • 4 सीट क्षमता की बोट के लिए 330 रुपये चार्ज लिया जाएगा।
  • 8 सीटर के लिए 660 रुपये, 12 सीटर के लिए 990 रुपये चार्ज
  • 18 सीट क्षमता की बोट के लिए 1430 रुपये लगेंगे।
  • रणथम्भौर में वीडियो शूटिंग को लेकर भी दरों में बढ़ोतरी।
  • वन्यजीव डॉक्युमेंट्री की वीडियो शूटिंग के लिए भारतीय से 14520 रुपये।
  • विदेशी व्यक्तियों से 22 हजार रुपये लिए जाएंगे।
  • भारतीय कंपनी से फीचर फिल्म, एड, टीवी सीरियल के लिए 96800 रुपये।
  • विदेशी कंपनी से इसके एवज में लिए जाएंगे 143000 रुपये।
  • अन्य सभी टाइगर रिजर्व व संरक्षित क्षेत्रों के लिए 80 फीसदी चार्ज लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed