फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police Stations to Turn into Unity Day Venues as Rajasthan to Screen Gujarat Parade Live

राजस्थान: प्रदेश के सभी पुलिस थानों पर दिखेगी राष्ट्रीय एकता दिवस परेड, शाम 5:30 बजे होगा लाइव प्रसारण

Tue, 27 Oct 2026 12:07 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 12:07 PM IST
सार

राजस्थान के सभी पुलिस थानों पर 31 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का बिग स्क्रीन पर सीधा प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। पुलिसकर्मियों और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Police Stations to Turn into Unity Day Venues as Rajasthan to Screen Gujarat Parade Live
राजस्थान डीजीपी पुलिस राजीव शर्मा व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड आयोजित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह को संबोधित करेंगे। राजस्थान में इस आयोजन को आमजन से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी पुलिस थानों पर शाम 5:30 बजे से परेड का बिग स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ प्रदेशवासी भी बैठकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति से जुड़े इस भव्य समारोह को देख सकेंगे।

विज्ञापन

पुलिस थानों पर होने वाले प्रसारण में आम नागरिकों के अलावा एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट-गाइड, युवा क्लब, सुरक्षा सखी, सीएलजी सदस्य और पुलिस मित्रों को भी शामिल किया जाएगा। पुलिसकर्मियों के परिवार, पुलिस प्रशिक्षु और आरएसी बटालियनों के जवान भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

इस आयोजन के जरिए आमजन को पुलिस के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश की सुरक्षा में जवानों के योगदान से परिचित कराने के साथ ही पुलिस और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: अरावली पहाड़ियों में आग ने लिया विकराल रूप, सूखी झाड़ियों से उठीं लपटों ने कई किलोमीटर तक मचाई तबाही

डीजीपी ने दिए व्यापक आयोजन के निर्देश
सोमवार सुबह केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के सभी पुलिस महानिदेशकों को आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

डीजीपी ने कहा कि थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक और रेंज आईजी तक पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों तथा आमंत्रित लोगों के साथ बैठकर परेड का सीधा प्रसारण देखेंगे। सभी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालयों को आयोजन और उसमें हुई सहभागिता की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजनी होगी।

उन्होंने कहा कि समारोह का मुख्य उद्देश्य देश के पुलिस बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की ओर से किए जा रहे असाधारण कार्यों को राष्ट्र के सामने लाना है।

बैठक में डीजी कानून एवं व्यवस्था संजय अग्रवाल ने जिला पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को आयोजन के सफल संपादन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीजीपी वीके सिंह, रूपिंदर सिंघ, लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार और राघवेंद्र सुहासा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed