फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Nadda to Gauge Organizational Pulse During May 31 Jaipur Visit, Key Discussions on Several Issues

Rajasthan: संगठन की नब्ज टटोलेंगे नड्डा, 31 मई को जयपुर दौरे में अहम मंथन की संभावना, कई मसलों पर होगी चर्चा

Wed, 28 May 2025 11:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 28 May 2025 11:05 AM IST
सार

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेने 31 मई को जयपुर आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा कई मामलों में अहम माना जा रहा है। वे यहां वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: Nadda to Gauge Organizational Pulse During May 31 Jaipur Visit, Key Discussions on Several Issues
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 31 मई को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आ रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भले ही महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेना हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने कहीं ज्यादा गहरे बताए जा रहे हैं। नड्डा के दौरे को पार्टी के संगठनात्मक समीकरणों की जांच-पड़ताल और आगामी रणनीतियों की नींव के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नड्डा जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक लेकिन महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया सहित अन्य बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कार्यालय में इस संभावित बैठक को लेकर तैयारियां तेज हैं, हालांकि भाजपा की ओर से अब तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, नेताओं के बीच समन्वय और कार्यकर्ताओं के फीडबैक को गंभीरता से लिया जाएगा। नड्डा प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रारंभिक चर्चाएं भी कर सकते हैं। इसके अलावा आगामी महीनों में चलाए जाने वाले संगठनात्मक अभियानों की रूपरेखा भी इसी बैठक में तय की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: पीकेसी-ईआरसीपी में चंबल पर बनेगा एक्वाडक्ट, वन विभाग से मिली एनओसी, बीसलपुर और ईसरदा तक आएगा पानी

गुटबाजी पर भी होगी चर्चा?

सूत्रों का दावा है कि नड्डा को हाल ही में प्रदेश भाजपा में सामने आई गुटबाजी और आंतरिक मतभेदों की जानकारी दी जाएगी। वे यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन के बीच तालमेल का स्तर क्या है और जमीनी कार्यकर्ताओं तक संवाद कैसे पहुंच रहा है।


आगामी निकाय चुनावों की तैयारी और रणनीति को लेकर भी इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नड्डा नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं ताकि पार्टी संगठन हर स्तर पर मजबूत और संगठित रूप में सामने आए।

यद्यपि दौरे का सार्वजनिक चेहरा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा के लिए एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है। संगठन में संभावित बदलावों और नेतृत्व के मूल्यांकन की झलक इस दौरे में साफ देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed