फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan MP Rajkumar Roat said Tribal children are migrating from Maa Bari centers we will protest

Rajasthan: सांसद राजकुमार रोत बोले- मां बाड़ी केंद्रों से आदिवासी बच्चों का हो रहा पलायन, हम आंदोलन करेंगे

Wed, 15 Jan 2025 06:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 06:31 PM IST
सार

सांसद राजकुमार रोत ने राजस्थान के वागड़ इलाके डूंगरपुर-बांसवाड़ा में मां बाड़ी केंद्रों पर बच्चों के नामांकन में भारी कमी को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan MP Rajkumar Roat said Tribal children are migrating from Maa Bari centers we will protest
सांसद राजकुमार रोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिन सांसद राजकुमार रोत द्वारा कई मां बाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों ने बताया, तीन-चार महीने से न अल्पाहार, न भोजन और न ही अन्य सामग्री मिल रही है। शिक्षाकर्मियों की पीड़ा है कि बच्चों को कैसे ठहराएं। केंद्रों पर न अल्पाहार, न भोजन, न जूते- चप्पल और न ही स्वेटर मिल रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


कई शिक्षाकर्मियों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, मां बाड़ी केंद्र खोलकर बैठे रहते हैं। सुविधा नहीं होने से बच्चे नहीं आ रहे हैं। बच्चों के अभिभावक भोजन और अल्पाहार नहीं देने का दोष शिक्षाकर्मी पर डाल रहे हैं। शिक्षाकर्मी द्वारा भोजन खा खाने का आरोप लगाया जा रहा है। न  समय पर तनख्वाह और न बच्चों के लिए सुविधा तो आखिर कैसे चलाएं केंद्र। ये बात अधिकारियों को बताते हैं तो चुप्पी साधने को कहा जाता है और हटाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पढ़कर सांसद को मिली जानकारी
कुछ दिन पहले प्रकाशित खबर को पढ़कर सांसद राजकुमार रोत मां बाड़ी केंद्रों पर पहुंचे। यहां गंभीर अनियमितता और विभाग का नंगा नाच सामने आया। मासूम बच्चे बोले, पहले सब मिलता था। अब सब बंद हो गया है। घर से टिफिन लाएं या भूखे रहने को मजबूर रहें। इसलिए मां बाड़ी केंद्रों पर नहीं आते।

ये हैं विभाग के नियम

  • सुबह अल्पाहार
  • दोपहर का भोजन
  • डे केयर है तो दो वक़्त अल्पाहार और दो वक्त भोजन
  • साप्ताहिक फल फ्रूट
  • साप्ताहिक मिठाई
  • कपड़े, स्वेटर, सूज और समस्त स्टेशनरी की सामग्री

Rajasthan MP Rajkumar Roat said Tribal children are migrating from Maa Bari centers we will protest
मां बाड़ी केंद्र - फोटो : अमर उजाला

'आदिवासी बच्चों का भविष्य अंधकार में डाला जा रहा'
राजकुमार रोत ने कहा, अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को पहले जो सुविधाएं और भोजन मिल रहा था, वह अब बंद हो गया है। शिक्षाकर्मी बच्चों को बुलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सामग्री और सुविधाओं के अभाव में बच्चे केंद्रों में टिक नहीं पा रहे हैं। इस बीच, यह भी जानकारी मिली है कि अधिकारियों के भ्रष्टाचार और निजी स्वार्थ के कारण प्रक्रियाओं में देरी हो रही है, जिससे आदिवासी बच्चों का भविष्य अंधकार में डाला जा रहा है।
 



'करेंगे बड़ा आंदोलन' 
उन्होंने कहा कि यह मामला केवल आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है, बल्कि सच्चाई यह है कि टीडी विभाग में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। आदिवासी बच्चों के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए। यदि जल्द ही मां बाड़ी केंद्रों पर सुविधाओं का वितरण शुरू नहीं हुआ, तो हमारी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed