फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan MP Hema Malini recommended CM Bhajanlal Sharma for transfer of Rajasthan electricity employee

Rajasthan: कौन है ये बिजली विभाग का कर्मचारी...जिसके ट्रांसफर के लिए हेमा मालिनी ने CM भजनलाल से की सिफारिश

Thu, 06 Feb 2025 06:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 06:54 PM IST
सार

मथुरा से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने राजस्थान के एक बिजली कर्मचारी के ट्रांसफर की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखे लेटर में मथुरा सांसद ने इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए लिखा है।

विज्ञापन
Rajasthan MP Hema Malini recommended CM Bhajanlal Sharma for transfer of Rajasthan electricity employee
सीएम भजनलाल शर्मा और सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चिट्ठी लिखकर बिजली विभाग के कर्मचारी निरंजन के ट्रांसफर की सिफारिश की है। पत्र में सांसद मालिनी ने इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


बता दें कि निरंजन, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड में हिंडौन सिटी (करौली) में हेल्पर ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं। भरतपुर निवासी निरंजन की पत्नी पूनम, मथुरा की रहने वाली हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। परिवार में आठ साल की बेटी है, जिसकी देखभाल भी पूरी तरह से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन




पत्नी ने की थी सिफारिश
निरंजन के अनुसार, उनकी पत्नी पूनम ने मथुरा में हेमा मालिनी के कार्यालय जाकर ट्रांसफर की सिफारिश की थी। पूनम ने अपनी बीमारी और पारिवारिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि उनका पीहर मथुरा में है, जिससे परिवार को बेहतर देखभाल मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की स्थिति
निरंजन के अनुसार, माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी की बीमारी के चलते परिवार की देखभाल में काफी कठिनाई हो रही है। मथुरा स्थानांतरण से उन्हें इस समस्या का समाधान मिलने की उम्मीद है।


ऊर्जा मंत्री की प्रतिक्रिया
राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मामले पर बताया, ट्रांसफर का निर्णय मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और निगम के एमडी स्तर पर लिया जाएगा। इस संवेदनशील मामले को देखते हुए हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री से निरंजन के ट्रांसफर पर विचार करने का अनुरोध किया है। सांसद की इस सिफारिश से निरंजन और उनका परिवार उम्मीद कर रहा है कि उनकी पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed