Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Missing Case Man Pleads Find My Wife, Minister Sir to Madan Dilawar Inside Story

Rajasthan: 'मेरी पत्नी भाग गई है, ढूंढ दीजिए मंत्री जी'...हाथ जोड़कर दिलावर के सामने बोला शख्स; क्या है मामला?

Wed, 18 Jun 2025 06:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा/जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 06:30 PM IST
सार

Rajasthan: धर्मेंद्र की मानें तो उसकी बड़ी बेटी मुस्कान और प्रीति अब उसके पास हैं और मां की याद में दिन-रात रोती हैं। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन एक माह बाद भी कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है।

विज्ञापन
Rajasthan Missing Case Man Pleads Find My Wife, Minister Sir to Madan Dilawar Inside Story
मदन दिलवार के सामने खड़ा शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब, मेरी बीवी पड़ोसी के साथ भाग गई है, पुलिस कुछ नहीं कर रही, मेरी मदद करो! राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी में आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर में उस वक्त सभी चौंक गए जब एक व्यक्ति ने मंत्री से बेहद अनोखी और निजी फरियाद की। 
विज्ञापन


यह मामला जनसुनवाई शिविर का है, जिसे रामगंजमंडी विधायक और प्रदेश सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने खुद आयोजित किया था। जनसमस्या समाधान शिविर में हर बार क्षेत्र के लोगों की छोटी-बड़ी शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ हटकर था।
विज्ञापन


खीमच गांव से पहुंचे धर्मेंद्र बैरवा, जो मोड़क थाना क्षेत्र का निवासी है, वह अपनी फरियाद लेकर मंत्री के सामने पहुंचा और कैमरों के सामने अपनी पूरी आपबीती बयान कर दी। धर्मेंद्र ने कहा कि उसके ही गांव का रहने वाला पड़ोसी सोनू, उसकी पत्नी वर्षा को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। महिला न सिर्फ घर से चली गई, बल्कि जाते-जाते घर के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, बैंक पासबुक और दो साल की मासूम बच्ची को भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र की मानें तो उसकी बड़ी बेटी मुस्कान (9 वर्ष) और प्रीति (5 वर्ष) अब उसके पास हैं और मां की याद में दिन-रात रोती हैं। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन एक माह बाद भी कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है। यहां तक कि आरोपी के भाई से भी पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की, जबकि उसे पूरे मामले की जानकारी थी।

पढ़ें:  तेज रफ्तार ट्रक ने ऑफिस से घर लौट रही महिला कर्मचारी को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

इस अनोखी और भावनात्मक फरियाद को सुनते ही शिविर में मौजूद लोग सन्न रह गए। मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा को निर्देश दिए कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए और महिला की बरामदगी सुनिश्चित हो।


डीएसपी घनश्याम मीणा ने बताया कि इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही महिला और बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा, और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में हर 15 दिन में इस तरह के जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसमें आमजन की शिकायतें सुनी जाती हैं। लेकिन इस बार की सुनवाई ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि मामला केवल घरेलू नहीं बल्कि सामाजिक तानेबाने से भी जुड़ा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed