फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Indian traders take tough stand against Türkiye and Azerbaijan call for boycott of travel and trade

Rajasthan: भारतीय व्यापारियों का तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ सख्त रुख, यात्राओं-व्यापार के बहिष्कार का आह्वान

Wed, 14 May 2025 08:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 May 2025 08:03 PM IST
सार

Indian Traders: भारतीय व्यापारियों ने तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। यात्राओं और व्यापार के बहिष्कार का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Indian traders take tough stand against Türkiye and Azerbaijan call for boycott of travel and trade
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने तुर्की और अज़रबैजान द्वारा पाकिस्तान के खुले समर्थन की कड़ी निंदा करते हुए भारतीय नागरिकों और व्यापारियों से इन दोनों देशों की यात्राओं का बहिष्कार करने की अपील की है। साथ ही इन देशों के साथ व्यापारिक संबंध समाप्त करने पर विचार किया जा रहा है, जिसका अंतिम निर्णय 16 मई को नई दिल्ली में होने वाले व्यापारी नेताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन में लिया जाएगा।

विज्ञापन


जयपुर व्यपार महासंघ के अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि वर्ष 2024 में तुर्की में 62.2 मिलियन विदेशी पर्यटक आए, जिनमें से करीब तीन लाख भारतीय पर्यटक थे। भारतीय पर्यटकों के कारण तुर्की को लगभग $291.6 मिलियन का प्रत्यक्ष पर्यटन राजस्व प्राप्त हुआ। यदि बहिष्कार होता है, तो यह राशि सीधे तौर पर प्रभावित होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जैसलमेर से क्यों हटाए गए ये चूजे, आखिर इनकी जान इतनी कीमती क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अज़रबैजान में इस वर्ष कुल 2.6 मिलियन विदेशी आगमन में 2.5 लाख भारतीय पर्यटक शामिल थे। औसतन $1,276 खर्च करने वाले भारतीय पर्यटकों से अज़रबैजान को $308.6 मिलियन का प्रत्यक्ष लाभ हुआ। इस प्रकार, बहिष्कार से अज़रबैजान को भी बड़ा आर्थिक झटका लग सकता है।


आर्थिक के साथ सांस्कृतिक असर भी संभव
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि इस बहिष्कार से सिर्फ अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि दोनों देशों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और स्थानीय व्यवसायों पर भी असर पड़ेगा। होटल, रेस्तरां, टूर ऑपरेटर और आयोजक जैसे सेक्टर बुरी तरह प्रभावित होंगे। गोयल ने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत स्थिति में है। भारत की संप्रभुता के खिलाफ किसी भी देश का समर्थन स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यापारी वर्ग हर प्रकार से देश के साथ खड़ा है और सरकार के निर्देश का इंतज़ार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान, तिरंगी रोशनी से सजाया, देखें तस्वीरें

व्यापारिक बहिष्कार पर निर्णय 16 मई को
कैट ने स्पष्ट किया है कि तुर्की और अज़रबैजान के साथ व्यापारिक संबंध समाप्त करने के मुद्दे पर अंतिम निर्णय 16 मई को दिल्ली में होने वाले व्यापारी नेताओं के सम्मेलन में लिया जाएगा। इस सम्मेलन में देश भर से प्रमुख व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed