फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Hooliganism in broad daylight in CM Bhajan Lal assembly attack on family members

Rajasthan: सीएम भजनलाल की विधानसभा में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, पति-पत्नी सहित परिवार वालों पर हमला

Mon, 08 Apr 2024 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 09:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधानसभा में दिनदहाड़े गुंडागर्दी हुई है। पति और पत्नी सहित परिवार जनों पर हमला हुआ है।

विज्ञापन
Rajasthan Hooliganism in broad daylight in CM Bhajan Lal assembly attack on family members
मारपीट करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में जमीन विवाद में पत्थरबाजी का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इसमें एक तरफ पति-पत्नी और बेटा तो दूसरी तरफ दर्जनों लोग उन्हें घेरकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। बदमाश एक के बाद एक पत्थर बरसा रहे हैं, जिन्हें बचाने आए लोगों के भी सिर लहूलुहान हो गए। पत्थरबाजी में महिला समेत परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को डिटेन किया है और बाकी फरार हो गए।

विज्ञापन


दिनदहाड़े गुंडागर्दी की यह घटना जयपुर के मालपुरा थाना इलाके के दादाबाड़ी जैन मन्दिर की है।जहां सोमवार दोपहर गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद दर्जनों बदमाशों ने जमकर दहशत मचाई। पीड़ित शंकरलाल सुईवाल ने बताया कि आज दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर से जोर- जोर से चिल्लाने की आवाज आई तो उन्होंने देखा कि दर्शनों लोग हाथों में डण्डे, सरिया और पत्थर लेकर ट्रैक्टर पर सवार होकर जबरन उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अन्दर घुस रहे थे। जिन्हें टोकने पर जान से मार देने और महिलाओं को उठाकर ले जाने की धमकी दी। जब घर के अन्दर आने से मना किया तो उन लोगों ने एक राय होकर परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने डण्डे, सरिए और पत्थरों से हमला किया, जिससे गंभीर चोट आई। वहीं, उनकी पत्नी विमलेश और भाभी नीलम सूईवाल जब बीच बचाव करने आई तब उन पर भी जमकर पत्थर बरसाए।इसके बाद पीड़ित लोगों ने जैसे-तैसे कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई और पुलिस को मदद के लिये फोन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी बदमाशों ने पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने सुभाष चन्द मदरेना और नन्दकिशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था, जिस पर पहले भी विवाद हो चुका है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed