फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pratapgarh: CM Bhajan Lal Says Farmers Will Get Daytime Power, ERCP to Supply Water to 17 Districts

प्रतापगढ़ में बोले सीएम भजनलाल: किसानों को दिन में मिलेगी बिजली, ईआरसीपी से 17 जिलों को पानी के साथ कई सौगातें

Sat, 26 Sep 2026 07:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 26 Sep 2026 07:09 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राम जल सेतु-ईआरसीपी से 17 जिलों को पानी और चार लाख हैक्टेयर से ज्यादा जमीन को सिंचाई का लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने 924 करोड़ के 1452 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया।

विज्ञापन
Pratapgarh: CM Bhajan Lal Says Farmers Will Get Daytime Power, ERCP to Supply Water to 17 Districts
प्रतापगढ़ में सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर प्रतापगढ़ पहुंचे और हेलीपैड से सीधे दीपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से अन्य राज्यों के साथ लंबित जल समझौतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ाया गया है। अब राम जल सेतु-ईआरसीपी योजना से 17 जिलों को पानी मिलेगा और चार लाख हैक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई संभव होगी। उन्होंने शेखावाटी के लिए यमुना जल समझौते और बाड़मेर-सांचौर क्षेत्र के लिए नर्मदा जल समझौते का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि माही डैम योजना के अंतर्गत डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में पेयजल तथा सिंचाई के लिए लगभग 4500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और राजसमंद तक पानी पहुंचाने के लिए सोम-कमला और देवास योजना पर काम चल रहा है, जिसके तहत साढ़े चार किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन


924 करोड़ के 1452 विकास कार्यों का लोकार्पण
जनसभा में मुख्यमंत्री शर्मा ने उदयपुर संभाग के सात जिलों उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलूंबर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर के लिए 924 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 1452 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें जनजातीय क्षेत्र के 256 करोड़ रुपये के 423 पूर्ण कार्य शामिल हैं, जो बिजली, पेयजल, सिंचाई, सड़क और स्कूल संसाधनों से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी आवश्यकता पानी है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति का लक्ष्य
कृषि क्षेत्र की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2027 तक सभी किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में 26 जिलों में दिन में बिजली दी जा रही है। बिजली तंत्र को मजबूत करने के लिए उदयपुर, भरतपुर और हनुमानगढ़ में 400 केवी के जीएसएस बनाए जा रहे हैं।

हर पंचायत मेंअटल ज्ञान केंद्र
मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ की मालवा, मेवाड़ और बागड़ संस्कृति के संगम तथा प्रसिद्ध थेवा कला का उल्लेख किया। उन्होंने मई में ग्राम विकास चौपाल के दौरान भमोरी गांव में बिताए समय और वहां के गैर नृत्य को याद करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण परिवारों और किसानों के जीवन को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

ये भी पढ़ें: रविंद्र सिंह भाटी की जन-संवाद यात्रा शुरू: ईडब्ल्यूएस आरक्षण में सरलीकरण की मांग, बाड़मेर से उठी हुंकार

युवाओं को गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा देने के लिए प्रत्येक पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। वर्तमान में लगभग 3000 केंद्रों पर काम चल रहा है, जिनमें से करीब 800 केंद्र तैयार हो चुके हैं। इन केंद्रों में लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी, ऑनलाइन आवेदन और कोचिंग सुविधाएं मिलेंगी।


जनजातीय विद्यार्थियों का भत्ता बढ़ाया
जनजातीय विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के नेटवर्क पर तेजी से काम हो रहा है। जनजातीय विद्यार्थियों का देय भत्ता 2500 रुपये से बढ़ाकर 3250 रुपये किया गया है। जनजातीय कृषकों को नि:शुल्क हाइब्रिड और सब्जी बीज के 2 लाख 36 हजार मिनीकिट वितरित किए गए हैं।

राजीविका को सरकारी संस्थानों से जोड़ रहे
राजीविका से जुड़ी महिलाओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि उनके उत्पादों को उपभोक्ता भंडारों, हॉस्टल और सर्किट हाउस जैसे सरकारी संस्थानों से जोड़ा जा रहा है, जिसके लिए एमओयू किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिला कर्मियों के मानदेय में दो बार 10-10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सरकार जनजातीय कला और संस्कृति के दस्तावेजीकरण के लिए भी विशेष योजना चला रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर विकास कार्यों में बाधा डालने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनसुविधाएं बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed