फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Govt-Opposition Clash, Congress MLAs Sleep in Assembly; Protests at District Headquarters Today

Rajasthan: सरकार और विपक्ष में टकराव बढ़ा, सदन में सोए कांग्रेस विधायक, आज जिला मुख्यालयों पर धरने की तैयारी

Sat, 22 Feb 2025 03:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 03:00 PM IST
सार

कल विधानसभा सत्र के दौरान हुए हंगामे के बाद 6 कांग्रेस विधायकों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में धरना दे दिया। रातभर कांग्रेस विधायकों ने सदन में ही रहकर भजन किया और वहीं सोए। आज निलंबन के विरोध में कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
Rajasthan: Govt-Opposition Clash, Congress MLAs Sleep in Assembly; Protests at District Headquarters Today
विधानसभा में सोए कांग्रेसी विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायकों के निलंबन ने सत्ता पक्ष और कांग्रेस के बीच विवाद को और ज्यादा भड़का दिया है। विधायकों को निलंबित किए जाने के विरोध में कांग्रेस के शेष विधायक अब विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए हैं। शुक्रवार रात सभी कांग्रेसी विधायक सदन में ही सोए। वहीं आज से कांग्रेस इस निलंबन आदेश के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन भी शुरू करने जा रही है। इसके तहत शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किए जाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार को बवाल तय

सोमवार को सदन की कार्रवाई फिर से शुरू होनी है। नियमानुसार जिन 6 कांग्रेसी विधायकों का निलंबन हो चुका है, उन्हें अब सदन से बाहर जाना है लेकिन कांग्रेस विधायकों ने सदन में ही डेरा डाल दिया है। शुक्रवार को भी निलंबित कांग्रेस विधायकों को सदन से निकालने के लिए स्पीकर ने मार्शल बुला लिए थे। इसके बाद मार्शल और कांग्रेस विधायकों के बीच जबरदस्त भिंड़त भी हुई। ऐसे में अब सोमवार को सदन की कार्रवाई शुरू होते ही निलंबत कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकालने के लिए जोर-आजमाइश का दौर फिर से चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफी पर अड़े दोनों पक्ष

पूरा विवाद बस एक माफी की बात पर ही खड़ा हुआ है। सत्ता पक्ष और स्पीकर की तरफ से यह मांग की गई है कि कांग्रेस विधायकों ने जो कृत्य किया उसके लिए माफी मांगें। वहीं कांग्रेस विधायक इस बात पर अड़े हैं कि उनकी कोई गलती नहीं है, माफी सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत को मांगनी होगी।


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित ये 6 विधायक हुए निलंबित

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित, विधायक जाकिर हुसैन गेसावत, संजय जाटव,  रामकेश मीणा, अमीन कागजी और हाकम अली खान को शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया है।


यह था विवाद

सुबह प्रश्नकाल के दौरान पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया था। इसके बाद 3 बार सदन की कार्रवाई स्थगित की गई। शाम 4 बजे स्पीकर ने सत्ता पक्ष के प्रस्ताव के बाद आसन के समक्ष अशोभनीय व्यवहार के आरोप में विपक्ष के छह विधायकों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed