फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: From 10th pass to PhD holders-doctors also applying for peon recruitment, 18.5 lakh applications

Rajasthan: चपरासी भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर PhD धारक-डॉक्टर भी कर रहे आवेदन, 18.5 लाख से ज्यादा आवेदन

Sat, 19 Apr 2025 02:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Apr 2025 02:57 PM IST
सार

Rajasthan News: प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव डॉ. भागचंद बधाल ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है और 19 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आवेदन संख्या 19 लाख का आंकड़ा पार कर सकती है।
 

विज्ञापन
Rajasthan: From 10th pass to PhD holders-doctors also applying for peon recruitment, 18.5 lakh applications
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी (फोर्थ क्लास/चपरासी) के 53,749 पदों पर निकाली गई भर्ती प्रक्रिया में अब तक 18 लाख 50 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है, फिर भी बड़ी संख्या में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और यहां तक कि पीएचडी धारकों ने भी आवेदन किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Heat Wave Alert: राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना, श्रीगंगानगर व चूरू रहा सबसे गर्म इलाका; जानें
विज्ञापन

 
बोर्ड के सचिव डॉ. भागचंद बधाल ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है और 19 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आवेदन संख्या 19 लाख का आंकड़ा पार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाने की मांग
सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में युवा आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी खामियों के कारण OTP नहीं आ रहा, जिससे फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। युवा मांग कर रहे हैं कि अंतिम तिथि कम से कम सात दिन बढ़ाई जाए।
 
सितंबर में होगा ऑनलाइन एग्जाम
भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यकाल की यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है। 53,749 पदों में से 48,199 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं। परीक्षा सितंबर में 18 से 21 तारीख के बीच कंप्यूटर या टैबलेट आधारित (CBT) प्रारूप में होगी। परीक्षा में चयनित होने वाले दोगुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन होगा।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अधिवेशन में पहुंचे सुरेश सिंह रावत, समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया
 
ऐसे करें आवेदन
1. आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. नोटिफिकेशन सेक्शन में चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
3. पूरी अधिसूचना पढ़ें और दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।
4. आवेदन करते समय SSO ID की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed