फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Suresh Singh Rawat Attends Bus Operators' Convention, Assures Timely Resolution of Issues

Ajmer News: बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अधिवेशन में पहुंचे सुरेश सिंह रावत, समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया

Sat, 19 Apr 2025 01:41 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 01:41 PM IST
सार

बस ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा आयोजित अधिवेशन में पहुंचे राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और इसके लिए सरकार हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Ajmer News: Suresh Singh Rawat Attends Bus Operators' Convention, Assures Timely Resolution of Issues
बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अधिवेशन में मंत्री सुरेश सिंह रावत ने की शिरकत

विस्तार

तीर्थ नगरी पुष्कर में शनिवार को आयोजित बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के तृतीय अधिवेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन पारीक आश्रम में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू सहित बड़ी संख्या में बस संचालकों ने गर्मजोशी से रावत का स्वागत किया।

विज्ञापन


मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अधिवेशन के दौरान बस ऑपरेटरों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की परिवहन व्यवस्था को सुचारु, सुलभ और सुरक्षित बनाने में बस ऑपरेटरों की अहम भूमिका है। एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और सरकार हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री को लेकर खाचरियावास की टिप्पणी से भड़का राजपूत समाज, सार्वजनिक माफी की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री रावत ने मीडिया से बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सरकार ने जल आपूर्ति के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि बीसलपुर डैम उनके अधीन है और इसे लेकर पीएचईडी विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में कॉल सेंटर की सुविधा शुरू की गई है, जिससे आमजन को पानी की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी को भी पीने के पानी की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

इसके साथ ही मंत्री रावत त्रिवेणी चित्रकूट धाम में आयोजित मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर प्रांगण में भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं संवर्धन सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने पुष्कर के धार्मिक, सामाजिक और पर्यटन महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पुष्कर को एक आदर्श तीर्थनगरी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed