Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan food safety raid fungus contaminated kalakand spoiled milk 625 kg food destroyed

राजस्थान: मरी मक्खियों व फफूंद से भरा कलाकंद और खट्टा दूध मिला, 625 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई

Thu, 05 Nov 2026 08:17 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल-तिजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल-तिजारा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 08:17 AM IST
सार

राजस्थान के खैरथल-तिजारा और बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की। कोटकासिम में मरी मक्खियों और फफूंद वाला कलाकंद, खट्टा दूध व दूषित क्रीम सहित 625 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। बहरोड़ में भी मिलावटी मिठाइयां, दूषित दूध और क्रीम नष्ट कर नमूने जांच के लिए भेजे गए।

विज्ञापन
rajasthan food safety raid fungus contaminated kalakand spoiled milk 625 kg food destroyed
खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहारों के मौसम में मिलावट पर रोक लगाने के लिए कोटकासिम क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने एक गोदाम से 425 किलोग्राम फफूंद लगा व मरी मक्खियों से भरा कलाकंद, 150 किलोग्राम खट्टा दूध और 50 किलोग्राम दूषित क्रीम जब्त कर नष्ट करवाई। टीम ने कुल 625 किलोग्राम असुरक्षित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सालभर रेड जोन से दूर रही शहर की हवा, मानसून में सबसे ज्यादा साफ; दिवाली पर फिर बढ़ेगा प्रदूषण का खतरा
विज्ञापन


50 किलोग्राम क्रीम पर फफूंद तथा 150 किलोग्राम मिश्रित दूध खट्टा व दूषित
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बूढ़ी बावल के मुख्य बाजार में मैसर्स लीलाराम एवं विकास के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम में साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई। अधिकारियों ने पाया कि वहां कलाकंद में मरी हुई मक्खियां और फफूंद लगी थी। गोदाम में रखी 50 किलोग्राम क्रीम पर फफूंद पाई गई तथा 150 किलोग्राम मिश्रित दूध खट्टा व दूषित मिला। अधिकारियों ने संदिग्ध सामग्री के विधिक नमूने लिए। टीम ने 425 किलोग्राम कलाकंद, 150 किलोग्राम मिश्रित दूध और 50 किलोग्राम क्रीम को नष्ट करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावटी मिठाइयां और क्रीम सीज, भारी मात्रा में दूषित दूध नष्ट
वहीं, बहरोड़ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सोहन सिंह नरूका के नेतृत्व में टीम ने मिलावट के संदेह पर 510 किलोग्राम गुलाब जामुन व रसगुल्ला और 200 किलोग्राम क्रीम सीज की। भारी मात्रा में दूषित दूध, क्रीम व कृत्रिम रंगों से बनी मिठाइयां नष्ट करवाई गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा ने सबसे पहले सांवरिया मिल्क फूड्स से गुलाब जामुन, रसगुल्ला, मिक्स्ड मिल्क, क्रीम तथा मिल्क केक के नमूने लिए। वहां सिंथेटिक कलर से निर्मित 10 किलो रसगुल्ला, 80 किलो मिल्क केक, 550 लीटर दूषित दूध और 50 किलो दूषित क्रीम नष्ट कराई। इसके बाद टीम ने कृष्णा रसगुल्ला भंडार से राजभोग का नमूना लिया। यहां 65 लीटर दूषित दूध और सिंथेटिक रंग से बना 65 किलो रसगुल्ला नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों को इम्प्रूवमेंट नोटिस दिया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed