फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election FIR registered in 287 cases of code of conduct violation

Rajasthan Election: आचार संहिता उल्लंघन के 287 मामलों में FIR दर्ज, सी-विजिल एप पर दो हजार से अधिक शिकायतें

Tue, 24 Oct 2023 09:54 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Oct 2023 09:54 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों का एलान होने के बाद निर्वाचन आयोग लगातार कार्रवाई कर रहा है। अवैध सामग्री की जब्ती के अलावा आचार संहिता अल्लंघन के मामलों में भी एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Rajasthan Election FIR registered in 287 cases of code of conduct violation
Rajasthan Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनावों का एलान होने के साथ ही नौ अक्तूबर से राजस्थान में आचार संहिता लागू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग राजनैतिक दलों भी सख्ती बढ़ा दी है। आचार संहिता उल्लंघन के मामलों को लेकर अब तक राजस्थान में 287 एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी दिए जा रहे हैं। सोमवार को तिजारा से भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ को भी आपत्तिजनक बयान दिए जाने को लेकर नोटिस दिया गया था।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सोमवार को बताया कि नौ अक्तूबर को आचार संहिता लागू होने के बाद सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों में 2009 शिकायतें सही पाई गई। इनमें से 1,721 शिकायतों को निर्धारित सौ मिनट के समय में कार्रवाई कर निस्तारित किया गया। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्क्वॉयड टीमें औसतन 29 मिनट 47 सेकेंड में शिकायत स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन


जयपुर में आचार संहिता उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले 
गुप्ता ने बताया कि सी-विजिल एप पर मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत 92 शिकायतें सही दर्ज हुई हैं और निवाई विधानसभा क्षेत्र में 81 शिकायतें सी-विजिल एप पर दर्ज हुई, जिनमें 95 प्रतिशत सही पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर निर्वाचन जिले में 353 शिकायतें और टोंक में 191 शिकायतें सही पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सी-विजिल एप आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायतों के समाधान का प्रभावी जरिया बनता जा रहा है। सी-विजिल किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस एप का इस्तेमाल करके संबंधित घटना की जानकारी भेज सकता है। सौ मिनट की समय सीमा में शिकायत का निस्तारण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed