फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election Congress MLA Khiladi Lal resigns from SC Commission after being denied ticket

Rajasthan Election: टिकट कटा तो बसेड़ी से कांग्रेस MLA खिलाड़ीलाल ने SC आयोग से दिया इस्तीफा, जानिए क्या बोले

Wed, 01 Nov 2023 02:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Nov 2023 02:17 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान एससी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ीलाल बैरवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैरवा बसेड़ी से कांग्रेस विधायक हैं, लेकिन इस बार उनका टिकट कट गया।

विज्ञापन
Rajasthan Election Congress MLA Khiladi Lal resigns from SC Commission after being denied ticket
कांग्रेस विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने जो सूची जारी की उसमें पांच मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए। इनमें से एक बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा भी हैं।

विज्ञापन


बात दें कि विधायक बैरवा गहलोत सरकार में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बनाए गए थे। अब टिकट काटे जाने के बाद उन्होंने आयोग से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि बैरवा टिकट काटे जाने को लेकर सीएम अशोक गहलोत से नाराज हैं। इसलिए उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफे का पत्र भी सरकार की जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा है। 
विज्ञापन




बैरवा के आरोप- कांग्रेस के नेता दलितों की आवाज दबा रहे
बैरवा ने अपने पत्र में आरोप लगाए कि प्रदेश के कांग्रेस नेता एससी वर्ग के लोगों की आवाज दबाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सरकार से बार-बार आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग की, ताकि पीड़ितों को पारदर्शी तरीके से न्याय दिलवाया जा सके। लेकिन आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जानिए, क्यों कटा बैरवा का टिकट
खिलाड़ीलाल बैरवा एक वक्त पर सीएम अशोक गहलोत के कट्टर समर्थक थे। सियासी बाड़ेबंदी में भी वे गहलोत के साथ रहे। लेकिन बाद में मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। इससे नाराज होकर वे पायलट के खेमे में चले गए। वे लगातार सीएम गहलोत पर हमले कर रहे थे, ऐसे में यह माना जा रहा था कि उनका टिकट कटेगा।

राजस्थान एससी आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर कांग्रेस विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा का कहना है कि मैं अपना इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं, क्योंकि मैं मांगता रहा लेकिन सीएम ने एससी आयोग को वैधानिक दर्जा नहीं दिया। मैं चाहता हूं आलाकमान से अनुरोध करना कि सरकार बने तो ये गारंटी जोड़ी जाए।विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलना कोई नई बात नहीं, शायद ये सच बोलने का तोहफा है। हम भी थे उनमें से वे लोग जो (पार्टी के प्रति) वफादार थे। मैं सचिन पायलट का समर्थन करता हूं, वह युवा और सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed