{"_id":"653e6132acaa7f323f06b733","slug":"rajasthan-election-2023-congress-screening-committee-meeting-begins-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू, एलायंस और बागियों पर भी होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू, एलायंस और बागियों पर भी होगा फैसला
Sun, 29 Oct 2023 07:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 29 Oct 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को राजस्थान की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई। बैठक में सीएम अशोक गहलोत, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गोरव गोगई, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
बागी नेताओं के टिकट को लेकर भी फैसला
यह बैठक इन मायनों में अहम मानी जा रही है कि इसमें विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के गठबंधन और बागी नेताओं के टिकट को लेकर भी फैसला होना है। टिकट की आस लगाए बैठे पार्टी के कई दिग्गज डॉ. महेश जोशी और धर्मेन्द्र राठौड़ सहित कई नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा गहलोत इन चुनावों में सीपीएम और आरएलडी से भी एलांयस कर रहे हैं।
विज्ञापन
31 अक्टूबर तक सीईसी की बैठक संभावित
बता दें कि आरएलडी से सुभाष गर्ग को भरतपुर सीट से कांग्रेस का पिछले चुनावों में गठबंधन था जो इस बार भी जारी रहेगा। इसके अलावा सीपीएम से भी एक सीट को लेकर गठबंधन किया जा सकता है। गहलोत इसके संकेत दे चुके हैं। अब तक कांग्रेस राजस्थान के लिए 95 नाम तय कर चुकी है। शेष 105 नामों को लेकर 31 अक्टूबर तक सीईसी की बैठक संभावित बताई जा रही है। इससे पहले स्क्रिनिंग कमेटी में नामों के पैनल फाइनल किए जाने हैं।
विज्ञापन