फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Drunkards misbehaved with AAP leader Gayatri Vishnoi in the train.

Rajasthan: ट्रेन में शराबियों की 'आप' नेत्री से बदसलूकी; वीडियो वायरल होने के बाद दो TTE निलंबित, जानें मामला

Fri, 24 Nov 2023 09:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 24 Nov 2023 09:54 PM IST
सार

ट्रेन में नशे की हालत में उपद्रव कर रहे तीन लोगों का वीडियो पोस्ट करते हुए 'आप' नेत्री गायत्री विश्नोई ने आरोप लगाया कि रेलवे सुरक्षा बल को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई में देरी की गई। शनिवार देर शाम अब दो टीटीई को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan: Drunkards misbehaved with AAP leader Gayatri Vishnoi in the train.
ट्रेन में 'आप' नेता गायत्री बिश्नोई। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गायत्री बिश्नोई ने अपने ट्विटर पर ट्रेन का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि केवल महिला ही नहीं कोई भी यात्री @IRCTCofficial में सुरक्षित नहीं है। बड़ी हैरानी की बात है, रात एक बजे ट्रेन में कुछ बदमाश खुलेआम नशे का सेवन कर, गंदी गालियों से यात्रियों को परेशान कर रहे हैं और ट्रेन में एक भी आरपीएफ जवान नहीं है।

विज्ञापन


गायत्री ने ट्रेन में नशे की हालत में उपद्रव कर रहे तीन लोगों का वीडियो पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि रेलवे सुरक्षा बल को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई में देरी की गई। वहीं, जवाब में रेलवे ने तुरंत कार्रवाई की बात कही है, जिसके बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन

 


आरपीएफ ने अपने बयान में कहा कि उनकी ओर से आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के बाद गायत्री ने वीडियो पोस्ट किया है। इस पर गायत्री विश्नोई का कहना कि मैं यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि बाद में ये मामला कहीं रफा-दफा न हो जाए। मेरा उद्देश्य इस बारे में जागरुकता पैदा करना था। आरपीएफ की देर से की गई कार्रवाई के चलते ट्रेन में यात्रा करने वाली कई महिला यात्रियों को कैसे असुरक्षित और अजीब स्थिति में डाल दिया। साथ ही मैं लोगों को यह बताना चाहती थी कि कई ट्रेन में एक भी आरपीएफ जवान नहीं होता है।


वहीं, आरपीएफ ने एक में ये स्वीकर किया है कि ट्रेन (झालावाड़ सिटी से श्रीगंगानगर एक्सप्रेस) में कोई जवान तैनात नहीं था क्योंकि 5,000 कर्मियों को उनकी नियमित नौकरी से चुनाव ड्यूटी में भेज दिया गया है। आरपीएफ ने कहा कि 20-11-2023 को आधी रात के ऑपरेशन में, रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन नंबर 22997 (झालावाड़ सिटी से श्री गंगानगर एक्सप्रेस) पर एक महिला यात्री की परेशानी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका समाधान किया। आरपीएफ के अनुसार, शिकायत 'रेल मदद' के माध्यम से 00:17 बजे प्राप्त हुई और आरपीएफ कोटा डिवीजन ने तुरंत 00:26 बजे शिकायतकर्ता से संपर्क किया, जिसके बाद शिकायत को तुरंत 00:30 बजे जोधपुर डिवीजन को भेज दिया गया। ट्रेन के मकराना जंक्शन स्टेशन से 00:28 बजे प्रस्थान करने के बाद 01:02 बजे ट्रेन के डेगाना पहुंचने पर गायत्री बिश्नोई की तुरंत देखभाल की गई। तीनों अपराधियों को आरपीएफ डेगाना स्टेशन पर उतार लिया और उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया गया।

दो टीटीई निलंबित
इधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) ने टीटीई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। लेकिन, उनके निलंबन का विशेष कारण नहीं बताया गया है। एनडब्ल्यूआर के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने कहा- मामले की जांच चल रही है। आप नेत्री बिश्नोई ने टीटीई के निलंबन की कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने कहा- टीटीई को बलि का बकरा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed