फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Dotasara accused the government, said- officers with Congress ideology were sent to the border area

Rajasthan News: सरकार पर आरोप लगाते हुए बोले डोटासरा- कांग्रेसी विचारधारा वाले अफसरों को बॉर्डर एरिया में भेजा

Tue, 13 May 2025 01:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 13 May 2025 01:06 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर आरोप लगाया है कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सरकार ने जिन अफसरों के बॉर्डर पर तबादले किए वे सभी कांग्रेसी विचारधारा के थे। उन्होंने सर्वदलीय बैठक पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसमें भाजपा ने अपने प्रदेशाध्यक्ष तक को नहीं बुलाया।

विज्ञापन
Rajasthan: Dotasara accused the government, said- officers with Congress ideology were sent to the border area
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लंबे समय से एपीओ चल रहे अफसरों को सरकार ने अचानक बॉर्डर जिलों में भेज दिया। कांग्रेस इसमें अब सियासत के आरोप लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि भजनलाल सरकार ने जिन अफसरों को बॉर्डर पर लगाया, वे कांग्रेसी विचारधारा वाले थे। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बॉर्डर पर जाने से नहीं डरते लेकिन सरकार ने इसमें भेदभाव किया है।

विज्ञापन


डोटासरा ने शनिवार को जयपुर में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को नहीं बुलाए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सत्ताधारी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को ही नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार में पूरी तरीके से ब्यूरोक्रेट हावी हैं, जो नहीं चाहते हैं कि सर्वदलीय बैठक में सभी को बुलाया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांसवाड़ा: माही डैम की लहरों पर अटखेलियां करते राजहंसों का खूबसूरत नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा ने सीजफायर पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश जानना चाहता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका को मध्यस्थता क्यों करवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कश्मीर मसले को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुलझाने की बात कही है, जो देशवासियों के लिए पीड़ादायक है।

उन्होंने विदेश नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि आज सभी पड़ोसी देश हमारे खिलाफ हैं। चीन तो खुलकर पाकिस्तान के साथ आ खड़ा हुआ है, वहीं बाग्लादेश सहित कई अन्य देश हमारे खिलाफ हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed