{"_id":"64441895e67b2567440054f5","slug":"rajasthan-dharna-ends-jaipur-ramprasad-meena-suicide-case-agreement-made-demands-of-victim-family-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर के रामप्रसाद मीणा सुसाइड कांड में धरना समाप्त, पीड़ित परिवार की मांगों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर के रामप्रसाद मीणा सुसाइड कांड में धरना समाप्त, पीड़ित परिवार की मांगों पर बनी सहमति
Sat, 22 Apr 2023 10:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:55 PM IST
सार
जयपुर में सुसाइड करने वाले रामप्रसाद मीणा का आखिरकार छह दिन बाद अंतिम संस्कार हो गया। आत्महत्या प्रकरण में प्रशासन के साथ हुई वार्ता सफल रही, जिसमें मांगों पर सहमति बन गई। सरकार की ओर से प्रशासनिक अधिकारी और पीड़ित परिवार की ओर से सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा और राजेंद्र राठौड़ वार्ता में मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामप्रसाद मीणा सुसाइड कांड में धरना समाप्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैबिनेट मंत्री महेश जोशी समेत आठ लोगों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाकर वीडियो बनाने और सेंड करने के बाद फंदा लगाकर सुसाइड करने वाले रामप्रसाद मीणा के परिवार और प्रशासन में शनिवार को सहमति बन गई। तो छह दिन बाद मृतक की डेड बॉडी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब रामप्रसाद मीना के परिवार को न्याय मिलता दिखा तो धरना खत्म करने की सहमति बनी।
विज्ञापन
धरना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी पहुंचे। वार्ता में जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव, डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी नोर्थ रश्मि डोगरा, एडिशनल डीसीपी हनुमान प्रसाद, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम हेरिटेज राकेश वर्मा और एसडीएम राकेश मीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर सहमति बनी...
- रामप्रसाद की पत्नी के नाम डेयरी बूथ का आवंटन। झूलेलाल मंदिर और अग्रवाल धर्मशाला के बीच डेयरी बूथ आवंटन किया जाएगा।
- पुत्र को नगर निगम में संविदा पर नौकरी।
- नगर निगम के अधिकारी नीरज तिवाड़ी का निलंबन। बाकी आरोपियों उपायुक्त नीलकमल और दिलीप शर्मा की संलिप्तता की जांच की जाएगी। दोषी मिले, तो कार्रवाई होगी।
- रामप्रसाद ने आत्महत्या से पहले जिनका नाम लिया, उनमें पांच लोगों की गिरफ्तारी। शेष दोषी और मंत्री महेश जोशी से पूछताछ, लिप्त होने पर कार्रवाई।
- पीड़ित परिवार का मकान निर्माण कराने की व्यवस्था।
- गिरधारी जी के मंदिर में आम जनता को दर्शन की व्यवस्था।
- 300 साल पुराने गिरधारीजी मंदिर के हेरिटेज स्वरूप से छेड़छाड़, अवैध निर्माण और मंदिर के परकोटे में व्यावसायिक गतिविधि की नगर निगम 15 दिन में जांच करेगा। अवैध निर्माण तोड़कर व्यावसायिक गतिविधि को हटाया जाएगा।
- 50 लाख रुपये पीड़ित परिवार को समाज की ओर से डॉ किरोड़ीलाल मीणा आर्थिक सहायता के रूप में एकत्रित करके दिलवाएंगे।
विज्ञापन