फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan DGP changed before cabinet oath VRS charge given to Umesh Mishra Utkal Ranjan

Rajasthan: मंत्रिमंडल शपथ से पहले डीजीपी बदले, उमेश मिश्रा को वीआरएस, उत्कल रंजन को दिया चार्ज

Fri, 29 Dec 2023 08:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 08:56 PM IST
सार

डीजीपी उमेश मिश्रा का वीआरएस मंजूर हो गया है। ऐसे में अब आईपीएस यूआर साहू को डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है, जिसको लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan DGP changed before cabinet oath VRS charge given to Umesh Mishra Utkal Ranjan
डीजीपी उमेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में नए मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले डीजीपी उमेश मिश्रा को वीआरएस दे दिया गया और उनका चार्ज डीजीपी होमगार्ड उत्कल रंजन साहू को दे दिया गया। उत्कल रंजन साहू राजस्थान कैडर के सबसे सीनियर आईपीएस हैं। इसलिए उन्हें यह चार्ज दिया गया है। हालांकि, साहू के रिटायरमेंट में अभी छह महीने शेष हैं। लेकिन राज्य सरकार की ओर से जारी ऑर्डर में उन्हें सिर्फ चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन


राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार में वरिष्ठता लांघ कर डीजीपी बनाए गए उमेश मिश्रा को शुक्रवार शाम वीआरएस दे दिया गया। उनकी जगह फिलहाल डीजी होमगार्ड उत्कल रंजन साहू को डीजी पुलिस का चार्ज दिया गया है। इससे यह भी संकेत मिल रहे हैं कि 5 जनवरी से जयपुर में होने जा रही डीजी कांफ्रेंस के बाद राज्य सरकार राजस्थान में नया डीजीपी भी तैनात कर सकती है। हालांकि, उमेश मिश्रा के रिटायर होने में अभी 5 महीने और थे। उनका कार्यकाल 1 मई 2024 तक था। लेकिन पिछली सरकार से नजदीकियों के चलते उन्हें सरकार ने हटा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


साल 1989 बैच के आईपीएस उमेश मिश्रा को तीन नवंबर 2022 को गहलोत सरकार ने डीजीपी बनाया था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही मिश्रा को पुलिस खुफिया की कमान दे दी गई थी। दिसंबर 2018 से वे एडीजी इंटेलीजेंस के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इसके बाद 2022 में उन्हें कई आईपीएस अफसरों की वरिष्ठता लांघ कर डीजीपी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed