फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress President Dotasara's election agent Pawan made government lawyer by Bhajanlal government

Rajasthan News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव एजेंट को भजनलाल सरकार ने बनाया सरकारी वकील, भाजपा हैरान

Thu, 17 Oct 2024 10:24 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Oct 2024 10:24 AM IST
सार

राजस्थान की भजनलाल सरकार में आंख मूंद कर राजनीतिक नियुक्तियां की जा रही हैं। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के चुनाव एजेंट रहे पवन स्वामी को सरकारी वकील बना दिया गया। उन्हें नियुक्ति भी डोटासरा के गृह जिले सीकर में दी गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Congress President Dotasara's election agent Pawan made government lawyer by Bhajanlal government
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की भजनलाल सरकार के आदेश उन्हीं की पार्टी को हैरानी में डाल रहे हैं। लगातार अपने फैसलों को लेकर यू-टर्न लेने पर घिरी सरकार ने एक और हैरान करने वाला कारनाम कर दिया। भजनलाल सरकार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के इलेक्शन एजेंट को ही सरकारी वकील के पद पर राजनीतिक नियुक्ति दे दी। सरकार के इस फैसले से बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हैरानी और नाराजगी है।

विज्ञापन


डोटासरा के चुनाव एजेंट रहे पवन कुमारी स्वामी को अपर जिला एवं सेशन न्यायालय लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में अपर लोक अभियोजन और राजकीय अभिभाषक बनाया है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष भागीरथ गोदारा और मंडल अध्यक्ष अमृत ख्यालिया ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर लिखकर मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


पवन कुमार डोटासरा के चुनाव एजेंट थे। मंडल अध्यक्ष अमृत ख्यालिया और जिला उपध्यक्ष भागीरथ गोदारा ने मदन राठौड़ को लेटर में लिखा, 'पवन कुमार स्वामी को अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषण लक्ष्मणगढ़ सीकर में रिटेनरशिप पर नियुक्ति दी गई है। पवन कुमार 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के एजेंट बने थे'।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed