Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Cold Wave Alert as Temperatures Drop to 4 Degrees

राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट: फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा; शेखावाटी में पारा 4 डिग्री तक गिरने के आसार

Fri, 27 Nov 2026 06:40 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 27 Nov 2026 06:40 AM IST
सार

राजस्थान में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण शेखावाटी, अजमेर और कोटा संभाग में शीतलहर का असर बढ़ रहा है। फतेहपुर में पारा 4.3 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 27 और 28 नवंबर को कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Cold Wave Alert as Temperatures Drop to 4 Degrees
Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण सर्दी की चेतावनी, शेखावाटी में शीतलहर का अलर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम शीतलहर का असर महसूस होने लगा है। खासकर शेखावाटी, अजमेर और कोटा संभाग में सर्दी तेज हो रही है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिन कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

गुरुवार को सीकर, अजमेर, टोंक, बूंदी और कोटा सहित आसपास के इलाकों में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलीं। इसके चलते कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सीकर में पारा 5 डिग्री दर्ज हुआ। इससे शेखावाटी क्षेत्र में रात के समय सर्दी का असर बढ़ गया है।

विज्ञापन

27 नवंबर को पांच जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर को शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है। इसे देखते हुए पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 नवंबर को अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर का असर रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं अजमेर और कोटा संभाग में रात का तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण सर्दी ज्यादा महसूस होगी।

फतेहपुर सबसे ठंडा, जयपुर में भी बढ़ी ठिठुरन

गुरुवार को फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में 5, नागौर में 6.1, भीलवाड़ा में 7.4, चूरू में 7.6, टोंक में 7.8, अलवर में 8.4 और पिलानी में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

राजधानी जयपुर में भी सुबह और शाम शीतलहर का असर रहा। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जयपुर में भी अगले तीन दिन सर्द हवाओं का असर रहने की संभावना जताई है।



यह भी पढें-राजस्थान का मौसम: फतेहपुर में पारा 5 डिग्री से नीचे, जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात; आगे कैसा रहेगा मौसम ?

अगले दस दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले दस दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि कुछ शहरों में रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात की ठिठुरन बनी रह सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed