Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा को शुक्रवार देर रात अचानक यूरिन में समस्या होने के बाद एसएमएस अस्पताल लाया गया। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच और निगरानी कर रही है।
बता दें, शुक्रवार को ही सीएम भजनलाल शर्मा का जन्मदिन था। जन्मदिन के अवसर पर ही उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले माता-पिता के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया। सीएम शर्मा ने माता-पिता का आशीर्वाद लेने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं।
बेटे के शपथग्रहण समारोह में हुए थे शामिलभूमे: गरीयसी माता, स्वर्गात उच्चतर: पिता।
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गात अपि गरीयसी।
आज जन्मदिन व शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व पूज्य माता-पिता के चरणों में वंदन कर उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया।@RajCMO pic.twitter.com/ykwyIZe4Mlविज्ञापन विज्ञापन— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) December 15, 2023
सीएम भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा शुक्रवार को बेटे के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। वह समारोह में शामिल होने के लिए भरतपुर से जयपुर आए थे। देर रात उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।