फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Civic Polls: 87 Lakh Voters, 40 New Civic Bodies Voting for the First Time-What Makes Phase 2 Specia

राजस्थान निकाय चुनाव: आज वोट डालेंगे CM भजनलाल, राज्यपाल बागडे और डिप्टी CM दीया, जानिए किस नेता का कहां बूथ

Fri, 11 Sep 2026 08:37 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 11 Sep 2026 08:37 AM IST
सार

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज 147 निकायों में 87 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान कर रहे हैं। इनमें 40 नवगठित निकाय पहली बार चुनाव देख रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Polls: 87 Lakh Voters, 40 New Civic Bodies Voting for the First Time-What Makes Phase 2 Specia
जयपुर सांसद मंजू शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। जयपुर समेत प्रदेश के 147 नगरीय निकायों में वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 10 बजे जयपुर के गेटोर-जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज पहुंचकर मतदान करेंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सुबह 9.30 बजे केशवनगर सामुदायिक भवन-हॉल लेफ्ट स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे।

विज्ञापन

दीया कुमारी सिटी पैलेस के बूथ पर डालेंगी वोट

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सुबह 8.30 बजे जयपुर के वार्ड 141 में सिटी पैलेस स्थित बूथ नंबर 10 पर मतदान करेंगी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी सुबह 10.15 बजे वार्ड 90 के विवेक विहार स्थित सेंट डून स्कूल में वोट डालेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. सतीश पूनिया सुबह 10 बजे वार्ड 34 के राणी सती नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर सांसद मंजू शर्मा सुबह 7.30 बजे वार्ड 76 के महावीर नगर स्थित आर्किड्स सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वोट डाला। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सुबह 8.30 बजे वार्ड 28 के भाग संख्या 13 स्थित गुरुकुल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया।



यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रतिष्ठित चेहरों की साख दांव पर, नतीजों से तय होगी अगली रणनीति

दूसरे चरण में जयपुर समेत छह नगर निगमों और कुल 147 नगरीय निकायों में मतदान हो रहा है। इस चरण में 87.60 लाख से ज्यादा मतदाता 18,266 प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। पार्षद पदों के लिए दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को होगी। इसके बाद 21 सितंबर को महापौर और सभापति तथा 22 सितंबर को उपमहापौर, उपसभापति और नगर पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed