Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan churu rajendra rathore kalma video kanika singh salaam waleikum

राजस्थान: पहले बहू ने किया सलाम, अब ससुर ने पढ़ा कलमा; चूरू में राजेंद्र राठौड़ परिवार के वीडियो की चर्चा

Wed, 11 Nov 2026 03:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 11 Nov 2026 03:48 PM IST
सार

राजस्थान के चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रचार के बीच भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का कलमा पढ़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिथिसर गांव में भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह के समर्थन में सभा के दौरान उन्होंने धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

विज्ञापन
rajasthan churu rajendra rathore kalma video kanika singh salaam waleikum
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ - फोटो : bihar

विस्तार

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के प्रचार के बीच चूरू जिले की जिला परिषद सीट वार्ड संख्या 23 सुर्खियों में है। भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कलमा पढ़ते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उनकी बहू और भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह राठौड़ का 'सलाम वालेकुम' का जवाब देते हुए वीडियो भी चर्चा में आया था। अब दोनों वीडियो को लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


राजेंद्र राठौड़ ने पिथिसर गांव में जिला परिषद के वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कलमा पढ़कर सभी धर्मों के लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खुदा और भगवान अलग-अलग नहीं हैं, दोनों एक ही हैं। हम सब एक हैं और सभी के शरीर में एक जैसा खून बहता है।

विज्ञापन

राजेंद्र राठौड़ ने सुनाया धार्मिक सद्भाव का संदेश

सभा में राठौड़ ने कलमा पढ़ने के साथ धार्मिक सद्भाव का संदेश देने वाली पंक्तियां भी सुनाईं। उन्होंने कहा, 'ईश्वर-अल्लाह तेरा नाम, सबको सन्मति दे भगवान। जात-पात पूछे ना कोई, हरि को भजे सो हरि का होय।' उन्होंने धर्म के आधार पर लोगों को अलग-अलग नहीं समझने की बात कही। उनका यह संबोधन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहू कनिका सिंह के सलाम वालेकुम के जवाब की भी हुई थी चर्चा

इससे पहले पिथिसर गांव में ही चुनाव प्रचार के दौरान कनिका सिंह राठौड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था। सभा में लोगों का अभिवादन करते समय एक व्यक्ति ने उन्हें 'सलाम वालेकुम' कहा। इस पर कनिका सिंह ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। उनके इस जवाब पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया था।

वार्ड 23 में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला

चूरू जिला परिषद के वार्ड संख्या 23 में भाजपा ने कनिका सिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने उनके सामने आशा स्वामी को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सांसद राहुल कस्वां और विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे रफीक मंडेलिया भी चुनावी सभाएं कर रहे हैं।


ऐसे में इस वार्ड का चुनावी मुकाबला लगातार चर्चा में बना हुआ है। भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह के अभिवादन वाले वीडियो के बाद अब उनके ससुर राजेंद्र राठौड़ के कलमा पढ़ने वाले वीडियो ने भी चुनाव प्रचार को सुर्खियों में ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed