{"_id":"658d6a32fa54ce9fc3065318","slug":"rajasthan-cabinet-expansion-bjp-state-president-cp-joshi-reply-on-cabinet-expansion-in-rajasthan-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा? प्रदेशाध्यक्ष CP जोशी ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा? प्रदेशाध्यक्ष CP जोशी ने दिया जवाब
Thu, 28 Dec 2023 05:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Dec 2023 05:59 PM IST
सार
Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा, इस सवाल पर बीजेपी नेताओं को जवाब नहीं सूझ रहा। गुरुवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी से जब प्रेस वार्ता में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही आपको बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीपी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में एक जनवरी से बीपीएल परिवारों के लिए 450 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को ही इसका एलान कर चुके हैं। गुरुवार को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस घोषणा के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
सीपी जोशी ने कहा कि बीजेपी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर चल रही है। उन्होंने कहा, जल्द ही ईआरसीपी का सपना भी साकार होगा। इसके लिए शुक्रवार को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
LIVE: जयपुर भाजपा कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष श्री @cpjoshiBJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस। https://t.co/TJAF90sYW0
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) December 28, 2023
विज्ञापन
प्रदेश में अपराधों नियंत्रण के लिए एंटी गैंगस्टर फोर्स
सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण के लिए सरकार ने एडीजी दिनेश एमएन की अगुवाई में एंटी गैंगस्टर फोर्स गठित कर दी है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में भी सरकार प्रभावी कार्रवाई करेगी, चाहे अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो।
मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर बोले, जल्द बताएंगे
प्रेस कांफ्रेंस में सीपी जोशी ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी सवाल पूछे गए। उन्होंने जवाब में कहा कि इसके बारे में जल्द ही बता दिया जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को शपथ लिए 13 दिन से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन अब तक उनका मंत्रिमंडल आकार नहीं ले पाया है। जबकि छत्तीसगढ़ और एमपी में मंत्रिमंडल गठन हो चुका है।
राहुल गांधी की यात्रा पर बोले...
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सीपी जोशी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इनकी विचारधार क्या है ये तो मेरे भी समझ नहीं आता। लेकिन जिस पार्टी ने पीएम के पद के लिए देश के टुकड़े कर दिए, उस विचारधारा का क्या किया जाए।