फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Budget 2025 Updates Deputy CM Diya Kumari 2nd Time Budget as Finance Minister

Rajasthan Budget 2025: वित्त मंत्री के तौर पर दीया कुमारी का दूसरा बजट, दो महीने से तैयारी में जुटी ये टीम

Mon, 17 Feb 2025 06:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Feb 2025 06:18 PM IST
सार

Rajasthan Budget 2025: भजनलाल सरकार के कार्यकाल के दूसरे बजट की तारीख नजदीक आ गई है। इसकी तैयारी लंबे समय से जारी थी। वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पिछले दो महीनों से बजट तैयार करने में जुटे हैं। आइए जानते इस टीम में कौन हैं शामिल...

विज्ञापन
Rajasthan Budget 2025 Updates Deputy CM Diya Kumari 2nd Time Budget as Finance Minister
राजस्थान सरकार बजट 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की भजनलाल सरकार 2025 में अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही है। आने वाली 19 फरवरी को वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के तौर पर भजनलाल सरकार में ये उनका लगातार दूसरा बजट होगा। वित्त विभाग के अफसरों की टीम बीते दो महीने से बजट तैयार करने में जुटी है। यहां हम आपको उन अधिकारियों के बारे में बताने जा रहे जो पर्दे के पीछे रहकर बजट को तैयार करने में करीब से जुड़े हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


राजस्थान सरकार के 2025 के बजट में सबसे पहले तो वित्त मंत्री दीया कुमारी हैं, जो कि सदन में बजट को पेश करेंगी। वित्त मंत्री दीया कुमारी 19 फरवरी को विधानसभा में भजनलाल सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट पढ़ेंगी। राजस्थान की पहली महिला वित्त मंत्री दीया कुमारी ने इससे पहले पिछले वर्ष 2024 में भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया था। उनके साथ बजट तैयार करने वाली इस टीम के अफसरों में अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, वित्त बजट विभाग के प्रमुख सचिव देबाशीष पृष्टि, वित्त व्यय विभाग के सचिव नवीन जैन और वित्त राजस्व विभाग के सचिव कुमार पाल गौतम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल अरोड़ा
अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा को वित्त के मामले में बहुत महारथ हासिल है। शायद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों को इसका अहसास है। वित्त विभाग में उनका यह पांचवां बजट होगा। पूर्व आईएएस आदर्श किशोर सक्सेना के बाद राजस्थान में किसी वित्त सचिव का यह दूसरा सबसे बड़ा कार्यकाल है, उन्होंने करीब साढ़े पांच साल तक वित्त सचिव के रूप में काम किया। अखिल अरोड़ा ने पिछली गहलोत सरकार के कार्यकाल में भी तीन बजट पेश किए थे।

कुमार पाल गौतम
कुमार पाल गौतम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वर्तमान में राजस्थान सरकार में वित्त राजस्व विभाग में सचिव हैं। इन्होंने M.A.(MATHS), B.SC.(Physics) से की है। इससे पहले वे राजस्थान, जयपुर में ही स्थानीय निकाय विभाग में आयुक्त एवं पदेन शासन सचिव रहे।

डॉ. देबाशीष पृष्टि 
डॉ. देबाशीष पृष्टी ओडिशा के रहने वाले हैं। राजस्थान सरकार में वित्त बजट विभाग के प्रमुख सचिव हैं। देबाशीष ने M.Phil.(ENVIRONMENTAL SCIENCE), M.Sc.(ENVIRONMENTAL SCIENCE), PhD. की हुई है।


नवीन जैन
नवीन जैन मूलत: हरियाणा के रहने वाले हैं। राजस्थान सरकार में वे वित्त व्यय विभाग के सचिव हैं। इससे पहले राजस्थान सरकार में ही आयोजना, आयोजना (जनशक्ति और गजेटियर्स), सांख्यिकी विभाग में शासन सचिव रहे। इन्होंने M.F.C. , DIPLOMA IN PUBLIC POLICY , ASSC COMP SECY. , B.COM. किया हुआ है।

मुख्यमंत्री के स्तर पर बैठकें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed