फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Bollywood singer created stir amid election season video going viral

Rajasthan: चुनावी समर के बीच 'धोरों की धरती' के बॉलीवुड गायक ने मचाया धमाल, वीडियो हो रहा वायरल

Fri, 24 May 2024 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 May 2024 03:32 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच एक बॉलीवुड गायक ने अपने गाने से धमाल मचा दिया है। '400 पार' बोल से गाया गया गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Bollywood singer created stir amid election season video going viral
सिंगर सोमेश्वर नारायण शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत अब तक पांच चरणों का मतदान हो चुका है। कल यानी शनिवार (25 मई) को छठवें चरण का मतदान होना है। इस बार बीजेपी का दबदबा देखने को मिल रहा है। बीजेपी की ओर से 400 पार के खूब नारे भी लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच एक गाना बेहद तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है, जिसको जनता द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान के सिंगर सोमेश्वर नारायण शर्मा जिन्हें लोग सोमेश्वर महादेवन के नाम से भी जानते हैं। उनकी गायकी के हर तरफ चर्चे हैं और उन्होंने खुद लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बेहतरीन गाना भी बनाया। यह गाना अब यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच में छाया हुआ है। सोमेश्वर नारायण शर्मा ने सिंगिंग से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वह बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर भी काम कर चुके हैं। अब कुछ वक्त पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर '400 पार' नाम का एक गाना रिलीज किया था। इस गाने में उन्होंने मोदी की योजनाओं और कार्यशैली को लेकर भी जमकर बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाने की खूब तारीफ की गई
सोमेश्वर द्वारा गाए गए '400 पार' गाने को उन्हीं के आधिकारिक यूट्यूब चैनल यूएसए क्यूब प्रोडक्शंस पर रिलीज किया गया। अब इस वीडियो पर तीन हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। दर्शकों द्वारा भी इस गाने की खूब तारीफ की गई है। अगर हम बात करें सोमेश्वर नारायण शर्मा की तो उनकी सिंगिंग के लिए उन्हें काफी पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वह राजस्थान के युवा कलाकारों में से एक माने जाते हैं और भारत सरकार द्वारा उन्हें भारत भूषण सम्मान 2023 भी मिल चुका है। इसी के अलावा यूपी की एक प्रतिष्ठित एनजीओ राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार सम्मान 2023 से भी सम्मानित कर चुकी है। यहां तक कि इंटरनेशनल आईकॉन 2023 का भी अवार्ड वो जीत चुके हैं।


वॉइस ऑफ महाराष्ट्र 2012 अवार्ड भी मिला
इससे पहले सोमेश्वर वॉइस ऑफ महाराष्ट्र 2012 के अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं। उन्होंने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आगाज भी अपने द्वारा कंपोज की हुई गणपति वंदना से किया और विश्व का पहले ॐ की आकृति के बने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी दुनिया का पहला ॐ गाना भी सोमेश्वर महादेवन ने ही लांच किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed