{"_id":"66e28d333551cbe51b0a22a3","slug":"rajasthan-bjp-state-president-madan-rathore-distanced-himself-from-district-politics-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौर का यू-टर्न, जिलों की राजनीति से किया किनारा, कहा- मेरा काम संगठन संभालना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौर का यू-टर्न, जिलों की राजनीति से किया किनारा, कहा- मेरा काम संगठन संभालना
Thu, 12 Sep 2024 12:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:11 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि उनका ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है और जिलों के मुद्दे पर कोई भी निर्णय सरकार द्वारा ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में जिलों को लेकर राजनीति गरमा गई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गई 17 नए जिलों की घोषणा पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिले बनाना या नहीं बनाना सरकार का काम है, इसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा, मेरा काम संगठन को संभालना है, जिलों के गठन में मेरी कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि मदन राठौर का यह बयान सांचौर के भाजपा पदाधिकारियों के विरोध के बाद आया है। सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नए जिलों के गठन पर असहमति व्यक्त की जा रही थी, जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। राठौर ने कहा कि उनका ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है और जिलों के मुद्दे पर कोई भी निर्णय सरकार द्वारा ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ समय पहले उदयपुर दौरे पर मदन राठौर ने 6 या 7 जिलों को समाप्त करने का सुझाव दिया था, जिसे कांग्रेस नेताओं रघु शर्मा और सुखराम विश्नोई ने कड़ी आपत्ति के साथ खारिज किया था। इस विवाद के बाद राठौर का ताजा बयान राजनीतिक गलियारों में यू-टर्न माना जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने राठौर पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बयान सिर्फ जिलों की राजनीति से दूरी बनाने का प्रयास है। राठौर के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा जिलों के मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय लेने से बच रही है।