फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP national and state women front office bearers will visit districts of Rajasthan on April 29-30

Rajasthan: BJP राष्ट्रीय और प्रदेशों के महिला मोर्चा पदाधिकारी प्रदेश के जिलों में 29-30 अप्रैल को करेंगी दौरा

Fri, 28 Apr 2023 10:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 10:53 PM IST
सार

बीजेपी राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दिप्ती रावत जयपुर में दो दिवसीय प्रवास पर हैं। महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अल्का मून्दड़ा ने बताया, 29 और 30 अप्रैल को प्रदेश के प्रत्येक जिलों में महिला मोर्चा राष्ट्रीय और विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan BJP national and state women front office bearers will visit districts of Rajasthan on April 29-30
महिला मोर्चा पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दिप्ती रावत 29 और 30 अप्रैल को जयपुर में प्रवास पर रहेंगी। महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अल्का मून्दड़ा ने बताया कि संगठनात्मक प्रवास के दौरान केन्द्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थी महिलाओं से सम्पर्क, प्रदेश के नव मतदाताओं और छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 100वां मन की बात कार्यक्रम के बारें में चर्चा करेंगे और प्रबुद्ध महिलाओं से संवाद और जनसंपर्क सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन


राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा के आम चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बीजेपी ने महिला मोर्चा को टास्क किया है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और छात्राओं को पार्टी से जोड़ा जाए। महिलाओं से जुड़ी हुई जनहित की योजनाएं जैसे उज्जवला योजना और खुले में शौच मुक्त ODF अभियान से जीवन में आए बदलाव पर चर्चा करनी है।
विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस की गहलोत सरकार है। इसलिए खासतौर पर फोकस करके महिला और दलित-आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार, रेप और प्रताड़ना जैसे मुद्दों को सामने लाना है। महिलाओं की समस्याओं को उजागर करना है। उनके बीच कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करना है। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बूते उन्हें पार्टी से जोड़कर चुनाव में बड़े वोट बैंक के रूप में कन्वर्ट करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed