फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Big decision of Bhajanlal government on paper leak monitoring will Chief Secretary and DGP level

Rajasthan: पेपर लीक पर भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव-DGP लेवल से होगी मॉनिटरिंग, हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 28 Dec 2023 08:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 08:25 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक पर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की मॉनिटरिंग मुख्य सचिव और डीजीपी के लेवल पर होगी। पेपर लीक और नकल दोषियों के खिलाफ केस ऑफिसर स्कीम के तहत ट्रायल होगा।

विज्ञापन
Rajasthan Big decision of Bhajanlal government on paper leak monitoring will Chief Secretary and DGP level
सीएम भजनलाल शर्मा बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं सहित सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण रोकने और नकल माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


सीएम शर्मा ने कहा कि आने वाली भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक व नकल जैसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए परीक्षा से पूर्व मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक स्तर से जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से सीधा संवाद कर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए गठित उड़न दस्तों के लिए पर्याप्त अधिकारी एवं पुलिस बल जिलों को उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परीक्षा केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों के बारे में विभिन्न स्रोतों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। ऐसे परीक्षा केन्द्रों व कोचिंग संस्थानों की संदिग्धता पाए जाने पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


सीएम शर्मा ने कहा कि पूर्व में जिन अपराधियों का चालान किया गया है, राज्य सरकार द्वारा उन अपराधियों का केस ऑफिसर स्कीम एवं विशेष लोक अभियोजक के माध्यम से शीघ्र ट्रायल करवाया जाएगा। उन्हें अधिकतम दंड दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों का पता लगाने के लिए पुख्ता सूचना तंत्र विकसित किया जाए। आमजन द्वारा इस संबंध में एसआईटी द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 9530428258 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बेरोजगार और मेहनती युवाओं को न्याय दिलाना और परीक्षाओं में गोपनीयता बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इन निर्णयों से नकल संबंधी प्रकरणों में प्रभावी जांच कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने में सहायता मिलेगी। 


उल्लेखनीय है कि एसओजी द्वारा हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान व शैक्षणिक मनोविज्ञान विषय की लिखित परीक्षा में डमी अभ्यर्थियों के रूप में बैठने वाले पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।  बैठक में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव गृह आनंद कुमार, प्रमुख शासन सचिव कार्मिक हेमंत गेरा, एडीजी क्राइम दिनेश एमएन तथा एडीजी तकनीकी वीके सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed