फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Bhajan Lal government increased the price of sugarcane purchase by Rs 11 per quintal

Rajasthan: भजनलाल सरकार का फैसला, गन्ना खरीद के लिए प्रति क्विंटल 11 रुपये दाम बढ़ाया

Sat, 20 Jan 2024 04:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 04:59 PM IST
सार

प्रदेश की नई भजनलाल सरकार ने गन्ना किसानों को खुश करने के लिए गन्ना खरीद का मूल्य प्रति क्विंटल 11 रुपये बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि भजनलाल सरकार ने यह फैसला लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Bhajan Lal government increased the price of sugarcane purchase by Rs 11 per quintal
भजनलाल सरकार ने गन्ना खरीद का रेट बढ़ाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने प्रति क्विंटल गन्ने की खरीद का मूल्य 11 रुपये बढ़ा दिया है। वित्त राजस्व विभाग की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार का यह कदम लोकसभा चुनावों को देखते हुए अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


राजस्थान में गंगानगर, हनुमानगढ़ में किसान बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती करते हैं। लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी पश्चिमी राजस्थान के इन इलाकों पर विशेष फोकस कर रही है। क्योंकि विधानसभा चुनावों में यहां पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। यहां तक की विधानसभा चुनाव जीत कर सत्ता में आने के बाद बीजेपी अपना पहला उपचुनाव भी हार गई। गंगानगर की श्रीकरणपुर विधानसभा पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी हार गए थे।
विज्ञापन




इसकी वजह किसान आंदोलन की नाराजगी बताई जा रही है। पश्चिमी राजस्थान में आने वाले गंगानगर और हनुमानगढ़ पर पंजाब का काफी प्रभाव देखने को मिलता है। भावनात्मक रूप से वहां के मुद्दे यहां के चुनावों को प्रभावित करते हैं। इसलिए सरकार का यह कदम किसानों की नाराजगी दूर करने के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed