{"_id":"67bfd980710779c8f5091ee0","slug":"rajasthan-assembly-today-is-the-last-day-of-budget-debate-finance-minister-will-present-the-answer-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly: वित्त मंत्री आज पेश करेंगी जवाब, चार वित्तीय समितियों के गठन का भी रखेंगी प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly: वित्त मंत्री आज पेश करेंगी जवाब, चार वित्तीय समितियों के गठन का भी रखेंगी प्रस्ताव
Thu, 27 Feb 2025 08:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 27 Feb 2025 08:48 AM IST
सार
राजस्थान की विधानसभा में बजट पर बहस का आज अंतिम दिन है। शाम को वित्त मंत्री दिया कुमारी पिछले पांच दिन से चली बजट बहस का बिंदुवार जवाब देंगी। हालांकि कांग्रेसी विधायकों के निलंबन के कारण प्रतिपक्ष ने इस बहस में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बजट पर विधानसभा में पिछले पांच दिन से चल रही बहस पर आज वित्त मंत्री दिया कुमारी अपना जवाब पेश करेंगी। हालांकि कांग्रेस विधायकों के निलंबन के चलते प्रतिपक्ष ने इस बहस में हिस्सा नहीं लिया और पूरा समय गतिरोध में ही निकल गया। निर्दलीय विधायक तथा बीजेपी विधायकों ने बजट बहस पर जो कुछ भी बोला उस पर आज वित्त मंत्री दिया कुमारी बिंदुवार जवाब देंगी।
विज्ञापन
विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। इसमें मुख्यमंत्री से जुड़े विभाग, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से जुड़े विभाग, चिकित्सा विभाग, संसदीय कार्य विभाग, वन विभाग से संबंधित के सवालों के जवाब सदन में आएंगे। प्रश्नकाल के बाद विधानसभा की नियम समिति की ओर से सदन में प्रतिवेदन रखा जाएगा। नियम समिति के सदस्य दीप्ति किरण माहेश्वरी सदन के पटल पर यह प्रतिवेदन रखेंगी।
विज्ञापन
वहीं, सदन में चार वित्तीय समितियां के गठन किए जाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इनमें जन लेखा समिति, प्राक्कलन समिति-क, प्राक्कलन समिति-ख, राजकीय उपक्रम समिति के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा। सदन की तरफ से प्रस्ताव पारित कर इन चारों समितियों के गठन का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष को दिया जाएगा। इनमें से प्रत्येक समिति में अधिकतम 15 सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन