{"_id":"67c7b48a41ec8add88003adc","slug":"rajasthan-assembly-discussion-on-rghs-facility-for-board-and-corporation-employees-today-q-a-on-other-issues-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly: आज बोर्ड और निगम कर्मचारियों के लिए RGHS सुविधा पर होगी चर्चा, अन्य मुद्दों पर सवाल-जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly: आज बोर्ड और निगम कर्मचारियों के लिए RGHS सुविधा पर होगी चर्चा, अन्य मुद्दों पर सवाल-जवाब
Wed, 05 Mar 2025 07:49 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:49 AM IST
सार
राजस्थान में सरकारी विभागों के कर्मचारियों को मिल रही राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) को बोर्ड-निगमों में भी लागू करने की मांग उठ रही है। यह मामला आज विधानसभा में भी उठेगा। बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने इस संबंध में सदन में एक याचिका लगाई है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने विधानसभा में आज बुधवार को सदन में एक याचिका पेश करेंगे। इसमें आरजीएचएस स्कीम को बोर्ड कर्मचारियों और हाउसिंग बोर्ड में भी लागू किए जाने की मांग रखी जाएगी। आरजीएचएस स्कीम के तहत सरकारी विभागों के कर्मचारियों को नि:शुल्क इनडोर व आउटडोर ट्रीटमेंट मिलता है। इसके बदले में कर्मचारियों के वेतन से प्रीमियम की राशि की कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विधानसभा में आज प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू होगी। इसमें उच्च शिक्षा, उद्योग, जनस्वास्थ्य, अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, ऊर्जा, राजस्व, नगरीय विकास विभाग से संबंधित सवाल-जवाब होंगे।
विज्ञापन
सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
विधायक श्रीचंद कृपलानी प्रदेश में गांवों की सीमा में लगी चारागाह भूमि को आवश्यकता अनुसार आबादी भूमि में परिवर्तन करने के संबंध में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ध्यानाकर्षित करेंगे। वहीं विधायक मनीष यादव (शाहपुरा कस्बा) जयपुर के बाहर से बाईपास स्वीकृत कराए जाने के संबंध में उपमुख्यंत्री का ध्यानाकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
आज पानी की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा
सदन में चल रही बजट पारण की प्रक्रिया के तहत आज जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना की अनुदान मांगे रखी जाएंगी। इस पर चर्चा के बाद शाम को संबंधित मंत्री जवाब पेश करेंगे।