फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan and Maharashtra police search 400 hotels to arrest gangster Kamal Rana

Rajasthan: गैंगस्टर राणा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 400 होटलों को खंगाला, MP पुलिस पर भी कर चुका है हमला

Mon, 19 Jun 2023 10:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 10:45 PM IST
सार

राजस्थान में जयपुर पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच टीम ने महाराष्ट्र के शिरडी में घेराबंदी कर गैंगस्टर को दबोच लिया। राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर पर इनाम भी रखा था। गैंगस्टर के साथ उसके चार साथी भी पकड़ में आए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan and Maharashtra police search 400 hotels to arrest gangster Kamal Rana
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच टीम ने राजस्थान और मध्यप्रदेश सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी के वांटेड कमल सिंह उर्फ कमल राणा व उसके चार अन्य साथियों को शिरडी की एक होटल से पकड़ा। क्राइम ब्रांच ने शिरडी पुलिस की मदद से 60 पुलिसकर्मियों की छह टीम बनाई और करीब चार घंटे में शिरडी के 400 होटलों में सर्च ऑपरेशन चलाया, तब जाकर आरोपी अपने साथियों के साथ एक होटल में छिपा मिला।

विज्ञापन


एडीजी दिनेश एमएन ने बताया, आरोपी कमल सिंह पर राजस्थान पुलिस ने 50 हजार रुपये और मध्यप्रदेश पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम रख रखा था। सर्च के दौरान आरोपी कमल सिंह के साथ उसके साथी जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू, ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू, वीरेंद्र और चन्द्र सिंह को भी पकड़ा गया। आरोपी राजस्थान के कई मामलों में वांटेड है, अभी उसे प्रतापगढ़ थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन


40 से अधिक मामले दर्ज, एमपी पुलिस पर कर चुका है हमला...
कमल सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित अन्य कई मामलों को लेकर 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी कमल की गैंग ने मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मी के पैर में गोली मारकर अपने साथियों को छुड़ा ले गई थी। आरोपी कमल दो बार कस्टडी से फरार हो चुका है, सीआईडी के एएसपी आशाराम चौधरी के नेतृत्व टीम वांटेड कमल की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में एक हजार होटलों में करना था सर्च...
एएसपी आशाराम चौधरी ने बताया, कमल सिंह के शिरडी में पहुंचने की पुख्ता सूचना मिली। एक दिन से अधिक वह एक स्थान पर नहीं ठहरता, आरोपी ठिकाने बदलता रहता है। टीम शिरडी पहुंची, तब तक आईजी प्रफुल्ल कुमार ने वहां के पुलिस अफसरों से मदद के लिए बात की। राजस्थान मूल के आईपीएस (एसपी) राकेश ओला ने तुरंत स्थानीय पुलिसकर्मी उपलब्ध करवाए। शिरडी में 1000 होटल में से किसी एक में आरोपी ठहरा हुआ था। करीब 400 होटल सर्च की, तब एक होटल के बाहर मध्यप्रदेश नंबर की लग्जरी कार खड़ी मिली। 


होटलकर्मियों को वांटेड का फोटो दिखाया तो उन्होंने आरोपी की पहचान कर ली और होटल के एक कमरे में होना बताया। तब आरोपी और उसके साथियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास 80 मोबाइल सिम, आठ मोबाइल और 13 डोंगल मिले। आरोपी इंटरनेट कॉल पर ही गैंग के गुर्गों से बातचीत करता था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed