{"_id":"67946648b1435e9862064544","slug":"rajasthan-after-panchayats-now-exercise-of-formation-of-new-district-councils-has-started-cm-issued-orders-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : पंचायतों के बाद अब नई जिला परिषदों के गठन की कवायद भी शुरू, मुख्यमंत्री ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : पंचायतों के बाद अब नई जिला परिषदों के गठन की कवायद भी शुरू, मुख्यमंत्री ने जारी किए आदेश
Sat, 25 Jan 2025 09:49 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 25 Jan 2025 09:49 AM IST
सार
राजस्थान में पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही अब सीएम भजनलाल शर्मा ने नई जिला परिषदों गठन व प्रभावित जिला परिषदों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई जिला परिषदों के गठन एवं प्रभावित जिला परिषदों के पुनर्गठन से संबंधित कार्रवाई के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार राजस्थान पंचायती राज अधिनियम के तहत संबंधित जिलों (8 नए जिले एवं 12 प्रभावित जिले) के जिला कलेक्टर, पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के आधार पर जिला परिषद के गठन एवं पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करेंगे। साथ ही इससे प्रभावित पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के नवसृजन एवं पुनर्गठन के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
कलेक्टरों द्वारा इन प्रस्तावों को सार्वजनिक अवलोकन के लिए प्रसारित कर 1 माह में आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद संबंधित प्रस्तावों को राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इन प्रस्तावों के परीक्षण एवं अनुमोदन पश्चात नवगठित/पुनर्गठित जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी वर्ष में प्रदेश में 17 नवीन जिले एवं 3 नवीन संभाग बनाने का निर्णय लिया, लेकिन नवसृजित जिलों में नई जिला परिषदों का गठन नहीं किया। हाल ही में राज्य सरकार ने मंत्रिमंडलीय बैठक में जिलों का पुनर्निर्धारण किया। पुनर्निर्धारण के बाद यथावत रखे गए 8 नए जिलों में राज्य सरकार ने नई जिला परिषदों के गठन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन