फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Hariyalo Rajasthan Campaign Sets New Record with 10 Crore Plantation, Target of 50 Crore in 5 Years

Jaipur: हरियालो राजस्थान अभियान ने रचा नया कीर्तिमान, दस करोड़ पौधे लगाए, अगले 5 साल में 50 करोड़ का लक्ष्य

Wed, 20 Aug 2025 08:04 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 08:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को घोषणा की कि ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत राज्य ने इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर ये लक्ष्य पूरा किया गया है।

विज्ञापन
Jaipur: Hariyalo Rajasthan Campaign Sets New Record with 10 Crore Plantation, Target of 50 Crore in 5 Years
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संग वन मंत्री संजय शर्मा

विस्तार

राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत 10 करोड़ पौधे लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें एक पौधा भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियान से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष 7 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य था, लेकिन जनसहभागिता से यह संख्या बढ़कर 7.50 करोड़ तक पहुंच गई। इस वर्ष भी 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पार करते हुए अब तक 10 करोड़ 21 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की कि वर्षा ऋतु के शेष समय में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajsamand News: रॉयल्टी बढ़ोतरी के विरोध में सड़क पर उतरे मार्बल व्यवसायी, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि यह सफलता राजस्थान की जनता की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण सिर्फ एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरित भविष्य देने की दिशा में गंभीर प्रयास है।

आंकड़ों के अनुसार अब तक 37 लाख 51 हजार पौधे व्यक्तिगत स्तर पर और 9 करोड़ 83 लाख पौधे ब्लॉक स्तर पर लगाए गए हैं। लगभग 20 लाख हैक्टेयर भूमि पर हरियाली का विस्तार हुआ है। 2 लाख 74 हजार 920 स्थलों पर पौधारोपण किया गया है। इसमें शिक्षा विभाग ने 3 करोड़ 25 लाख, ग्रामीण विकास विभाग ने 2 करोड़ 65 लाख, वन विभाग ने 2 करोड़ और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 लाख पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का है, ताकि राजस्थान को और अधिक हरा-भरा बनाया जा सके।


मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा संग वन्य मंत्री संजय शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संग वन मंत्री संजय शर्मा

 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा संग वन्य मंत्री संजय शर्मा

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा संग वन्य मंत्री संजय शर्मा

 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा संग वन्य मंत्री संजय शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संग वन मंत्री संजय शर्मा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed