फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: 7 Cattle Rescued in Kotputli After Vigilant Action by Cow Protectors and Police, Accused on the Run

Rajasthan News: कोटपूतली में गौरक्षकों की सतर्कता और पुलिस कार्रवाई से सात गौवंश मुक्त, आरोपी फरार

Fri, 20 Jun 2025 02:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 02:12 PM IST
सार

कोटपूतली की मांढण थाना पुलिस ने नारनौल की तरफ से एक केंटर में क्रूरतापूर्वक गाड़ी में ठूंसकर लाए जा रहे सात गौवंशों को छुड़ाया है। मामले में आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan: 7 Cattle Rescued in Kotputli After Vigilant Action by Cow Protectors and Police, Accused on the Run
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटपूतली के मांढण थाना क्षेत्र में गौरक्षकों और पुलिस की सतर्कता से गौवंश तस्करी का एक बड़ा मामला पकड़ा गया है। मामले में नारनौल से आ रही एक केन्टर गाड़ी में भरकर ले जाए जा रहे सात गौवंश को छुड़ाया गया है, जिन्हें क्रूरता से गाड़ी में ठूंसा गया था।

विज्ञापन


यह कार्रवाई मांढण पुलिस थाने की टीम ने गौरक्षकों की सूचना पर की। संदिग्ध वाहन को काठुवास टोल प्लाजा पर रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक वाहन को भगाकर विजयनगर की पहाड़ियों की ओर ले गया। पीछा करने पर वह गाड़ी एक पहाड़ी इलाके में पंक्चर हालत में खड़ी मिली। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: पेपर लीक केस में RPSC के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा के खिलाफ ट्रायल को मंजूरी, 30 जून को होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें निर्दयता से बांधे गए गौवंश मिले, जिन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस संबंध में मांढण निवासी भीमसिंह पुत्र दयाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने राजस्थान गौवंशीय पशु संरक्षण अधिनियम की धारा 5 और 8 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1) (ए )(डी) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छह सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है। यह कार्रवाई एएसपी शालिनी राज के निर्देशन और थानाधिकारी रामकिशोर शर्मा के नेतृत्व में अंजाम दी गई। गौरक्षा और पुलिस की संयुक्त मुहिम से एक बार फिर साबित हुआ है कि गौ-तस्करी करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed